मैदान-ए-जंग के बाद ईरान को खेल के मैदान में घेरने की तैयारी, ट्रंप के दूत की ये डिमांड

ईरान के खिलाफ जंग के बीच अब खेल भी राजनीति का हिस्सा बनता दिख रहा है. ट्रंप के एक दूत ने FIFA से ईरान की जगह इटली को वर्ल्ड कप में शामिल करने की मांग की है.

Advertisement
ईरान को FIFA से बाहर करने की मांग उठ रही है. (Photo- Reuters) ईरान को FIFA से बाहर करने की मांग उठ रही है. (Photo- Reuters)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब खेल के मैदान तक पहुंचता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक खास दूत ने एक ऐसा प्रस्ताव दिया है, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के करीबी दूत पाओलो जाम्पोली ने FIFA से कहा है कि आने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में ईरान की जगह इटली को शामिल किया जाए.

Advertisement

जाम्पोली का कहना है कि इटली जैसी बड़ी टीम का टूर्नामेंट में होना जरूरी है. उन्होंने तर्क दिया कि इटली चार बार वर्ल्ड कप जीत चुका है और उसकी मौजूदगी से टूर्नामेंट की चमक बढ़ेगी. हालांकि, इस मांग के पीछे सिर्फ खेल नहीं, बल्कि राजनीति भी देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: ईरान जंग की भारत ने चुकाई कीमत! डबल रेट पर 25 लाख टन यूरिया इंपोर्ट, ग्लोबल मार्केट में हलचल

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और ट्रंप के बीच हालिया तनातनी के बाद माना जा रहा है कि यह कदम अमेरिका और इटली के रिश्तों को सुधारने की कोशिश का हिस्सा भी हो सकता है.

लगातार चौथी बार ईरान ने किया क्वालिफाई

दूसरी तरफ, ईरान पहले ही लगातार चौथी बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है. FIFA के नियमों के मुताबिक, किसी टीम को हटाने का फैसला आसान नहीं होता और यह पूरी तरह संस्था के हाथ में होता है. अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement

ईरान ने भी FIFA से की डिमांड

ईरान ने हाल ही में यह जरूर कहा था कि वह अपने कुछ मैच अमेरिका की बजाय मेक्सिको में खेलना चाहता है, क्योंकि मौजूदा हालात में अमेरिका में खेलना उसके लिए मुश्किल हो सकता है. लेकिन अधिकारी पहले ही साफ कर चुके हैं कि मैच तय शेड्यूल के मुताबिक ही होंगे.

यह भी पढ़ें: सीजफायर के बीच तेहरान में धमाके से हड़कंप, लोग बोले- एयर डिफेंस सिस्टम जैसी आवाज

अगर ईरान FIFA से हटा तो किसे मिलेगा मौका?

अगर किसी वजह से ईरान टूर्नामेंट से हटता है, तो नियमों के तहत उसकी जगह किस टीम को मौका मिलेगा, यह भी FIFA ही तय करेगा. ऐसे में एशिया की किसी टीम जैसे कि यूएई को मौका मिलने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है, क्योंकि वह क्वालीफाइंग में करीब पहुंची थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement