मैं हूं ना…! आजतक के सवाल पर ट्रंप का जवाब, खत्म होगी भारतीयों की टेंशन?

फ्रांस में आयोजित जी7 समिट के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम चर्चा हुई. आजतक के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि जब तक वह राष्ट्रपति हैं, व्हाइट हाउस में भारत का एक सच्चा दोस्त मौजूद रहेगा. ट्रंप ने पीएम मोदी को सख्त वार्ताकार बताते हुए भारत के प्रति सम्मान जताया.

Advertisement
फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में G7 समिट के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. (Photo: PTI) फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में G7 समिट के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. (Photo: PTI)

प्रणय उपाध्याय

  • पेरिस,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

फ्रांस में आयोजित G7 समिट के इतर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. करीब 16 महीनों बाद दोनों नेताओं की यह आमने-सामने की पहली मुलाकात थी. बैठक के दौरान व्यापार, रक्षा सहयोग, पश्चिम एशिया की स्थिति और समुद्री सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान आजतक के संवाददाता प्रणय उपाध्याय ने राष्ट्रपति ट्रंप से भारत को लेकर एक अहम सवाल किया.

Advertisement

उन्होंने पूछा, 'आप अक्सर कहते हैं कि आपके राष्ट्रपति रहते, व्हाइट हाउस में भारत और भारतीयों का एक बहुत अच्छा दोस्त मौजूद है. लेकिन आपके कुछ फैसलों से भारत में परेशानी और तकलीफ हुई है. आप भारत के लोगों और नेताओं को कैसे भरोसा दिलाना चाहेंगे?' इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, 'मैं जब तक राष्ट्रपति हूं व्हाइट हाउस में भारत का एक बहुत अच्छा दोस्त मौजूद है. मुझे पता नहीं परेशानी कहां हो रही है. मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मैं और यहां मौजूद हर व्यक्ति भारत से प्यार करता है और इस व्यक्ति (पीएम मोदी) के लिए बहुत सम्मान रखता है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है. ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को 'अपना बेहद करीबी दोस्त' और 'कड़ा वार्ताकार' बताया. उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में भारत यात्रा की योजना बना रहे हैं. ट्रंप ने कहा, 'मैं भविष्य में कभी भारत आऊंगा.' G7 सम्मेलन में हुई चर्चाओं का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी कई नेताओं के साथ सकारात्मक बातचीत हुई, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप के सामने PM मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, क्या बोले US राष्ट्रपति?

प्रधानमंत्री मोदी बहुत सख्त वार्ताकार: ट्रंप

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, 'वह बहुत सख्त वार्ताकार हैं. इस व्यक्ति को देखिए. मैं आपको एक सीख देता हूं. वह बेहद आकर्षक व्यक्तित्व वाले इंसान हैं. वह एक फरिश्ते की तरह दिखते हैं, लेकिन वास्तव में जितने अच्छे दिखते हैं, उतने ही सख्त भी हैं. वह आपको चौंका देते हैं. लोग कहते हैं कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि वह बेहद सख्त हैं. वह मजबूत ट्रेडर हैं और भारतीय लोगों से प्यार करते हैं.'

उन्होंने कहा, 'फ्रांस में हमारी कई शानदार बैठकें हुईं. यह G7 है, आगे G20 भी आने वाला है. प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी बेहद अच्छी बातचीत हुई. हम व्यापार समझौतों पर काम कर रहे हैं. अमेरिका और भारत के बीच कई महत्वपूर्ण चीजें हो रही हैं.' अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री अमेरिका में बड़े स्तर पर निवेश कर रहे हैं और काफी पैसा खर्च कर रहे हैं. हम इसकी सराहना करते हैं.'

भारत पर हमला हुआ तो हम मदद करेंगे: ट्रंप

भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों पर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, 'यह बेहद मजबूत संबंध है. अगर भारत पर हमला होता है, तो हम उसकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे. अगर कोई इस व्यक्ति (मोदी) पर हमला करता है, तो हम साथ खड़े होंगे. अगर भारत पर हमला होता है और मोदी नेता हैं, तो हम उनकी मदद करेंगे.' प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने रिश्तों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि वह लंबे समय से मेरे दोस्त हैं. हमारे रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं और आपके साथ होना शानदार है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: G7 समिट में PM मोदी के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप: वर्किंग लंच में पूरी दुनिया के सामने की जमकर तारीफ!

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने की दिशा में ट्रंप के प्रयासों की सराहना की. मोदी ने कहा, 'पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में हो रही प्रगति और आपके नेतृत्व की मैं सराहना करता हूं.' प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, 'हमने हमेशा कहा है कि समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जानी चाहिए. दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक समुद्री व्यापार के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. मेरा मानना है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. मुझे विश्वास है कि ईरान के साथ होने वाले समझौते में नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »