'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त... मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G-7 समिट के दौरान मुलाकात से पहले पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की. पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि मोदी बेहद शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता हैं. मैं उनकी तरह नहीं हूं.

Advertisement
पेरिस में आयोजित G7 समिट में ग्रुप फोटो सेशन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी. (Photo: AFP) पेरिस में आयोजित G7 समिट में ग्रुप फोटो सेशन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी. (Photo: AFP)

प्रणय उपाध्याय

  • पेरिस,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. विश्व नेताओं के साथ वर्किंग लंच के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को 'शांत, संयमित और जबरदस्त' (Calm, Cool and Total Killer) नेता बताया. हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रंप ने खुद की तुलना मोदी से करते हुए कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी की तरह शांत, संयमित और जबरदस्त नहीं हूं... जरा उन्हें देखिए.'

Advertisement

कुछ ही देर में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात होगी. इससे पहले आज दिन में G7 समिट में शिरकत करने वाले सभी विश्व नेताओं के ग्रुप फोटो सेशन और बैठक के दौरान दोनों नेताओं की संक्षिप्त मुलाकात हुई. ट्रंप और मोदी 16 महीनों से अधिक समय बाद एक दूसरे से मिले. दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का हैंडशेक करके अभिवादन किया. दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक के दौरान माना जा रहा है कि बातचीत के एजेंडे में व्यापार, ऊर्जा सहयोग, H1-B वीजा, भू-राजनीतिक घटनाक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे शामिल होंगे.

भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देश टैरिफ और ट्रेड डील से जुड़े मतभेदों और होर्मुज में भारतीय नाविकों पर हुए हमलों जैसे तनावपूर्ण मुद्दों से भी जूझ रहे हैं. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत फिलहाल जारी है और दोनों पक्ष आने वाले हफ्तों में अंतरिम समझौते को लेकर आशावादी नजर आ रहे हैं. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आजतक से बातचीत में गोर ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हमेशा खुशी होती है. हम इस मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: टैरिफ वॉर, नाविकों की मौत और 'इंडो' शब्द हटने का तनाव: क्या खत्म हो गई मोदी-ट्रंप की पुरानी केमिस्ट्री?

ट्रंप-मोदी मुलाकात क्यों है अहम

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच होने वाली मुलाकात दो कारणों से काफी अहम मानी जा रही है, पहला, भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते की उम्मीदें और दूसरा, खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता. हाल ही में अमेरिकी हमले में एक जहाज पर सवार तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद भारत ने समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है.

G7 समिट के एक सेशन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के ठीक बगल में बैठे प्रधानमंत्री मोदी ने खाड़ी क्षेत्र में समुद्री जहाजों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाते हुए जल मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही. पीएम मोदी ने कहा, 'वैश्विक समुद्री व्यापार के जरिए सभी देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समुद्री मार्ग सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी डर के अपना काम कर सकें.' उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस मुद्दे पर सभी साझेदार देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले हाथ थामकर बात, फोटो सेशन में जुगलबंदी और फिर समिट में भी अगल-बगल बैठे दिखे मोदी-ट्रंप

भारत-अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में बड़ा बदलाव ला सकता है, खासकर ऐसे समय में जब कुछ महीने पहले ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के कारण रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था. दोनों नेताओं के बीच आखिरी बार आमने-सामने की वार्ता फरवरी 2025 में हुई थी, जब प्रधानमंत्री मोदी आधिकारिक दौरे पर अमेरिका गए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »