अमेरिका को इस साल चार जुलाई को आजाद हुए 250 साल पूरे हो गए. ऐसे में अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने के मौके पर अमेरिकी सरकार एक डॉलर का सोने का सिक्का शुरू करने जा रहा है.
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अमेरिकी सरकार स्वतंत्रता की अमर विरासत और देशभक्ति के स्थायी प्रतीक के सम्मान में एक डॉलर का नया स्वर्ण सिक्का शुरू करने जा रहा है. इस सिक्के पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर होगी. यह अमेरिकी मूल्यों की मजबूती और सभी के लिए स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पित राष्ट्र के संकल्प का प्रतीक है.
यह एक तरह का Commemorative गोल्ड कॉइन होगा. इस पर राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर है. तस्वीर के साथ लिबर्टी और इन गॉड वी ट्रस्ट लिखा हुआ है. साथ ही सिक्के पर 1776-2026 उकेरा गया है. दरअसल अमेरिका को चार जुलाई 1776 को आजादी मिली थी. यह 24 कैरेट सोने का स्मारक सिक्का होगा.
क्यों हो रहा है विवाद?
ट्रंप की तस्वीर वाले इस सिक्के को लेकर अमेरिका में विवाद भी शुरू हो गया है. पारंपरिक रूप से अमेरिका में किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर मुद्रा पर नहीं छापी जाती. आलोचकों का कहना है कि यह दशकों पुरानी परंपरा के खिलाफ है. हालांकि, ट्रेजरी विभाग का तर्क है कि 2020 के सर्कुलेटिंग कलेक्टिबल कॉइन रिडिजाइन एक्ट के तहत अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के लिए विशेष एक डॉलर के सिक्के जारी करने का अधिकार वित्त मंत्री को मिला है. स्कॉट बेसेंट का कहना है कि इसी कानूनी प्रावधान के तहत यह डिजाइन स्वीकृत किया गया है.
अमेरिकी इतिहास में किसी मौजूदा राष्ट्रपति की तस्वीर वाले सिक्के का उदाहरण बेहद दुर्लभ है. वित्त विभाग का कहना है कि 1926 में अमेरिका की 150वीं वर्षगांठ के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज की तस्वीर वाला स्मारक सिक्का जारी किया गया था. बेसेंट इसी उदाहरण का हवाला देकर ट्रंप वाले सिक्के को वैध बता रहे हैं.
aajtak.in