चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और जो बाइडन की होगी मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर हो सकती है चर्चा

इंडोनेशिया के बाली शहर में होने वाला जी-20 शिखर सम्मेलन काफी अहम रहने वाला है. इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात होगी. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दो शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्षों की इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी.

Advertisement
इंडोनेशिया के बाली में होगा G-20 सम्मेलन (फाइल फोटो) इंडोनेशिया के बाली में होगा G-20 सम्मेलन (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग G-20 समिट में भाग लेंगे. जी-20 शिखर सम्मेलन 14 से 17 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली शहर में आयोजित होगा. जिनपिंग वहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और दुनिया के प्रमुख नेताओं के साथ वार्ता करेंगे. चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है.

समाजार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग (Hua Chunying) ने कहा कि जिनपिंग थाईलैंड के बैंकॉक में 17 से 19 नवंबर तक एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे. 

Advertisement

पिछले महीने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के पांच साल में एक बार होने वाली कांग्रेस की बैठक हुई थी. इसमें शी जिनपिंग को महासचिव के रूप में तीसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था. इसके बाद जिनपिंग की यह पहली विदेश यात्रा होगी. गौरतलब है कि जिनपिंग पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद 10 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में बने रहने वाले पहले नेता हैं.

जिनपिंग इन राष्ट्राध्यक्षों से भी करेंगे मुलाकात

प्रवक्ता हुआ के अनुसार, जी-20 शिखर सम्मेलन और एपेक आर्थिक नेताओं की बैठक से इतर जिनपिंग फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज सहित अन्य के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद जो बाइडेन के साथ उनकी बैठक पहली व्यक्तिगत शिखर बैठक होगी. हालांकि, दोनों कई वर्चुअल शिखर सम्मेलन कर चुके हैं. शी जिनपिंग इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर इंडोनेशिया और थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा के निमंत्रण पर थाईलैंड का दौरा करेंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि G-20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. यह भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 1 दिसंबर को इंडोनेशिया के मौजूदा अध्यक्ष से भारत शक्तिशाली समूह की अध्यक्षता ग्रहण करेगा. G20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »