'कराची हमले में शामिल आतंकियों को जल्द मिले सजा', चीन का पाकिस्तान को अल्टीमेटम

पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों में चीनी नागरिकों पर हमले बढ़े हैं. 26 अप्रैल को कराची यूनिवर्सिटी में एक आत्मघाती हमला हुआ था. इसमें 3 चीनी नागरिकों की मौत हुई थी. इस हमले को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की आत्मघाती हमलावर शैरी बलूच (Shari Baloch) ने अंजाम दिया था.

Advertisement
कराची यूनिवर्सिटी हमले को लेकर चीन की पाकिस्तान को दो टूक (फाइल फोटो) कराची यूनिवर्सिटी हमले को लेकर चीन की पाकिस्तान को दो टूक (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • कराची ,
  • 11 मई 2022,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST
  • 26 अप्रैल को कराची यूनिवर्सिटी में हुआ था आत्मघाती हमला
  • इस हमले में तीन चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी

चीन ने पाकिस्तान से कराची में हुए ब्लास्ट में शामिल आतंकियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. 26 अप्रैल को पाकिस्तान की कराची यूनिवर्सिटी में एक आत्मघाती हमला हुआ था. इसमें 3 चीनी और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई थी. इस हमले को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की आत्मघाती हमलावर शैरी बलूच (Shari Baloch) ने अंजाम दिया था. पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों में चीनी नागरिकों पर हमले बढ़े हैं. 

Advertisement

पाकिस्तान में चीन के उप राजदूत पांग चुनक्स्यू ने गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह से मुलाकात की और पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों पर बात की. गृह मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री सनाउल्लाह ने मीटिंग में कहा कि उनका देश यहां काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है. 

'कराची हमले के दोषियों को जल्द मिले सजा'

गृह मंत्री ने कहा, पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम पूरे संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, चीनी उप राजदूत चुनक्स्यू ने कहा, उनका देश चाहता है कि कराची मामले में पूरी जांच हो और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले. 
 
इस दौरान राणा सनाउल्लाह ने कराची हमले में मारे गए चीनी नागरिकों की मौत पर दुख जताया. बयान में कहा गया है कि दोनों नेता चीनी दूतावास और पाकिस्तानी मंत्रालय के बीच सहयोग बढ़ाने में सहमत हुए हैं, ताकि चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 

Advertisement

राणा सनाउल्लाह ने कहा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में हमारी गठबंधन सरकार पाकिस्तान-चीन संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगी. गृह मंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और चीन किसी भी आंतरिक या बाहरी साजिश को अपनी दोस्ती खराब करने में कामयाब नहीं होने देंगे. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »