अगर आप स्टडी वीज़ा पर कनाडा जा रहे हैं, तो एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आपकी एंट्री सीधे नहीं हो जाती. वहां आपको कनाडा बॉर्डर सर्विसेज़ एजेंसी (Canada Border Services Agency) के इमिग्रेशन ऑफिसर से एक जरूरी जांच प्रक्रिया से गुजरना होता है. यह एक तरह का इंटरव्यू होता है जिसमें अधिकारी यह सुनिश्चित करता है कि आप सच में पढ़ाई के लिए आए हैं और आपके पास कनाडा में रहने की सही अनुमति और जरूरी डॉक्यूमेंट्स मौजूद हैं.
यह बातचीत सामान्य नहीं होती, बल्कि इसका मकसद यह जांचना होता है कि आपके पास “टेम्पररी रेजिडेंट इंटेंट” है या नहीं, यानी क्या आप समझते हैं कि आप सिर्फ एक तय समय के लिए कनाडा में रहेंगे और आपकी पढ़ाई पूरी होने के बाद आपको देश छोड़ना होगा या नियमों के अनुसार आगे की अनुमति लेनी होगी.
सवाल की कैटेगरी 1: पहचान और यात्रा का उद्देश्य
एयरपोर्ट पर सबसे पहले जो सवाल पूछे जाते हैं, वे आपकी पहचान और आपके आने के उद्देश्य से जुड़े होते हैं. अधिकारी यह जानना चाहता है कि आप कनाडा क्यों आए हैं, कितने समय तक रुकने वाले हैं और आप वहां कहां रहने की योजना बना रहे हैं. इस स्टेज पर आपका जवाब बहुत सीधा और आपके वीज़ा आवेदन से मेल खाता हुआ होना चाहिए, क्योंकि किसी भी तरह की असंगति तुरंत सवाल खड़े कर सकती है. वे पूछ सकते हैं:
सवाल की कैटेगरी 2: आपकी पढ़ाई
इसके बाद सवाल आपकी पढ़ाई से जुड़े होते हैं. आप कौन सा कोर्स करने जा रहे हैं, किस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है, आपका कोर्स कब शुरू हो रहा है और आपने वही कोर्स क्यों चुना है, यह सब पूछा जा सकता है. अधिकारी यह भी समझना चाहता है कि आपका यह कोर्स आपकी पिछली पढ़ाई या भविष्य की योजना से कैसे जुड़ा है. अगर आप अपने कोर्स और संस्थान के बारे में साफ और स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाते, तो आपकी जांच लंबी हो सकती है. अधिकारी आपसे पूछ सकते हैं:
सवाल की कैटेगरी 3: फाइनेंस (आर्थिक स्थिति
तीसरे तरह के सवाल आपके पैसे और फाइनेंस को लेकर होते हैं. अधिकारी यह देखता है कि क्या आपके पास कनाडा में पढ़ाई और रहने के लिए पर्याप्त पैसा है या नहीं और आपका खर्च कौन उठा रहा है. कभी-कभी यह भी पूछा जा सकता है कि क्या आप पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम काम करने की योजना रखते हैं. यहां यह समझना जरूरी है कि आप सिर्फ नियमों के अंदर रहकर ही काम कर सकते हैं और यह बात आपको साफ तरीके से बतानी होती है. वे पूछ सकते हैं:
सवाल की कैटेगरी 4: रिश्ते और भविष्य की योजना
आखिरी और सबसे संवेदनशील सवाल आपके भविष्य के इरादों से जुड़े होते हैं. अधिकारी यह समझना चाहता है कि आप अपनी पढ़ाई के बाद क्या करने की सोच रहे हैं और क्या आप अपने स्टडी परमिट की शर्तों को समझते हैं. सही तरीका यह होता है कि आप ईमानदारी से बताएं कि आप पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्क परमिट या आगे की पढ़ाई के विकल्प देख सकते हैं लेकिन अगर आप यह कहते हैं कि आप किसी भी हाल में हमेशा के लिए कनाडा में ही रहेंगे, तो यह आपके स्टडी वीज़ा के उद्देश्य के खिलाफ माना जा सकता है.
सबसे जरूरी बात यह है कि एयरपोर्ट पर हमेशा सच और स्पष्ट जवाब देना चाहिए. गलत जानकारी देना या कुछ छुपाना बहुत गंभीर माना जाता है और इसके कारण आपका वीज़ा या एंट्री दोनों प्रभावित हो सकते हैं. इसके बाद स्टडी परमिट मिल जाता है, जिसे आपको ध्यान से चेक करना होता है. उसमें आपका नाम, जन्मतिथि, एक्सपायरी डेट और वर्क परमिशन की शर्तें सही होनी चाहिए. अगर कोई गलती दिखाई देती है, तो उसी समय अधिकारी को बताना चाहिए, क्योंकि बाद में उसे ठीक करवाना मुश्किल हो सकता है.
हुमरा असद