कनाडा के PR प्रोसेस में होने वाले हैं बड़े बदलाव, अभी से कर लें ये 3 तैयारी

कनाडा सरकार एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है. नए नियम लागू होने में भले ही अभी समय हो, लेकिन भारत समेत दुनिया भर के PR उम्मीदवारों के लिए यह सही मौका है कि वे अपनी प्रोफाइल को मजबूत बना लें.

Advertisement
एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम में सुधारों की संभावना एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम में सुधारों की संभावना

हुमरा असद

  • टोरंटो,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

अगर आप कनाडा में स्थायी निवास (Permanent Residence) पाने का सपना देख रहे हैं, तो आने वाले महीनों में एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कनाडा सरकार फिलहाल अपनी प्रमुख PR चयन प्रणाली में सुधारों पर काम कर रही है. हालांकि अभी ये बदलाव अंतिम रूप से लागू नहीं हुए हैं, लेकिन सरकार ने संकेत दिए हैं कि अगले 12 से 18 महीनों में नई व्यवस्था लागू की जा सकती है.

Advertisement

इमिग्रेशन विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय उम्मीदवारों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि नए सिस्टम में प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है.

भाषा परीक्षा में बेहतर स्कोर

कनाडा की PR प्रक्रिया में भाषा स्कोर हमेशा से सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक रहा है. प्रस्तावित बदलावों के बाद भी इसकी अहमियत कम होने की संभावना नहीं है.

IELTS या CELPIP जैसी भाषा परीक्षाओं में बेहतर स्कोर पाने वाले उम्मीदवारों को चयन में फायदा मिल सकता है. जिन लोगों के भाषा परीक्षा परिणाम छह महीने या उससे अधिक पुराने हो चुके हैं, वे दोबारा परीक्षा देने पर विचार कर सकते हैं. इससे न सिर्फ उनका स्कोर बेहतर हो सकता है, बल्कि नई प्रणाली लागू होने तक उनके परिणाम वैध भी बने रहेंगे.

विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत भाषा स्कोर वर्तमान CRS सिस्टम में भी उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक दिलाता है और भविष्य की किसी भी नई रैंकिंग प्रणाली में उनकी स्थिति बेहतर बना सकता है.

Advertisement

कुशल कार्य अनुभव बढ़ाने पर दें ध्यान

सरकार पिछले तीन सालों के अंदर कम से कम एक साल के कुशल कार्य अनुभव को मानक बनाने पर विचार कर रही है. ऐसे में भारतीय उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में लगातार और दस्तावेज़ी रूप से प्रमाणित कार्य अनुभव जुटाने पर ध्यान देना चाहिए. आईटी, हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग, फाइनेंस और ट्रेड सेक्टर जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है.

अगर आपके पास अभी पर्याप्त अनुभव नहीं है, तो अगले एक-दो सालों में इसे पूरा करने का प्रयास करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

प्रोफेशनल सर्टिफिकेट और ट्रेड क्वालिफिकेशन

प्रस्तावित सुधारों में ट्रेड और तकनीकी व्यवसायों को अधिक महत्व दिए जाने की बात सामने आई है. ऐसे में इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, वेल्डर, मैकेनिक और अन्य स्किल्ड ट्रेड्स से जुड़े लोगों के लिए अतिरिक्त अवसर बन सकते हैं.

इसके अलावा, अपने क्षेत्र से संबंधित मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल सर्टिफिकेट हासिल करना भी फायदेमंद हो सकता है. इससे आपकी प्रोफाइल मजबूत होगी और जॉब मार्केट में भी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सकती है.

क्यों जरूरी है अभी से तैयारी?

कनाडा सरकार ने अभी तक नए सिस्टम की पूरी रूपरेखा सार्वजनिक नहीं की है इसलिए यह कहना मुश्किल है कि भविष्य में किस कारक को कितना महत्व मिलेगा लेकिन अब तक सामने आई जानकारी से इतना स्पष्ट है कि बेहतर भाषा स्कोर, मजबूत कार्य अनुभव और मान्यता प्राप्त योग्यताएं PR की दौड़ में उम्मीदवारों को बढ़त दिला सकती हैं.

Advertisement

जब भी नई एक्सप्रेस एंट्री प्रणाली लागू होगी, तब सबसे मजबूत प्रोफाइल वाले उम्मीदवारों के पास निमंत्रण (ITA) हासिल करने की सबसे ज्यादा संभावना होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »