'भारत हमारे चुनाव में दखल दे रहा है', राजनयिक तनाव के बीच कनाडा ने लगाया एक और गंभीर आरोप

कनाडा की एक शीर्ष विदेशी खुफिया एजेंसी ने भारत पर देश के चुनाव में संभावित दखलअंदाजी का आरोप लगाया है. यह पहली बार है जब भारत पर कनाडा में ऐसी किसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक कनाडाई पैनल वहां के संघीय चुनावों में भारत की भूमिका की जांच करेगा.

Advertisement
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो) कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

भारत से जारी राजनयिक तनाव के बीच कनाडा ने एक और गंभीर आरोप लगाया है. हाल ही में सार्वजनिक की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा की शीर्ष विदेशी खुफिया एजेंसी ने भारत पर देश के चुनाव में संभावित दखलअंदाजी का आरोप लगाया है. यह पहली बार है जब भारत पर कनाडा में ऐसी किसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है. 

Advertisement

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खुफिया रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एक कनाडाई पैनल वहां के संघीय चुनावों में भारत की भूमिका की जांच करेगा. हाल ही में पैनल की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि साल 2019 और 2021 में कनाडा में हुए संघीय चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप की जांच कर रहे आयोग ने सरकार से भारत से जुड़ी जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है. 

कनाडाई न्यूज वेबसाइट ग्लोबल न्यूज के मुताबिक, कनाडा की शीर्ष विदेशी खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि भारत ने देश के चुनाव में संभावित रूप से हस्तक्षेप किया है.

खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में भारत को 'विदेशी हस्तक्षेप का खतरा' बताते हुए सरकार से कहा है कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए और अधिक प्रयास किया जाना चाहिए. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया गया तो स्थिति और खराब हो जाएगी. 

Advertisement

यह पहली बार है जब भारत पर कनाडा में हुए चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगा है. इससे पहले चीन और रूस पर कनाडा की राजनीति में दखल देने के आरोप लगे थे. 24 फरवरी 2023 को जारी दस्तावेज 'ब्रीफिंग टू द मीनिस्टर ऑफ डेमोक्रेटिक इंस्ट्यूशन ऑन फॉरन इंटरफेरेंस' में बकायदा चीन का नाम भी है.

दोनों देशों के बीच पहले से ही जारी है राजनयिक तनाव

कनाडा ने यह आरोप ऐसे समय में लगाया है जब पहले से ही दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव चरम पर है. पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका की बात कही थी. कनाडा की संसद में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच की कड़ी के आरोपों की सक्रियता से जांच कर रही है.

दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव तब उत्पन्न हो गया जब कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाते हुए भारत के एक सीनियर डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया था. जिसके बाद भारत ने भी कनाडा के एक शीर्ष राजनयिक को पांच दिनों के भीतर देश से निकलने का आदेश जारी कर दिया था.

Advertisement

इसके कुछ दिनों बाद ही भारत ने आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और संख्या की अधिकता का हवाला देते हुए कनाडा से अपनी राजनयिकों की संख्या घटाने का आदेश दिया था. जिसके बाद कनाडा ने भारत में मौजूद अपने 41 अतिरिक्त राजनयिकों को वापस बुला लिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »