कैलिफोर्निया असेंबली का ऐतिहासिक कदम, दिवाली मनाने का प्रस्ताव पारित

कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है. असेंबली ने नागरिकों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह करते हुए भारतीय प्रवासियों और दक्षिण एशियाई समुदाय के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया है.

Advertisement
कैलिफोर्निया असेंबली में दिवाली मनाने का प्रस्ताव पास. (Photo: Representational/Pixabay) कैलिफोर्निया असेंबली में दिवाली मनाने का प्रस्ताव पास. (Photo: Representational/Pixabay)

aajtak.in

  • कैलिफोर्निया,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST

अमेरिका में कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित कर इस साल रविवार, 8 नवंबर को दिवाली डे के रूप में मनाने की मान्यता दी है. असेंबली सदस्य दर्शना पटेल और ऐश कालरा द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव के जरिए राज्य के सभी नागरिकों को इस उत्सव में शामिल होने की अपील की है. ये प्रस्ताव भारतीय अमेरिकियों और दुनिया भर में फैले भारतीय समुदाय के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करता है.

गुरुवार को असेंबली द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया, '...असेंबली इस साल रविवार, 8 नवंबर, 2026 को दिवाली त्योहार को मान्यता देती है और कैलिफोर्निया के लोगों को उत्सव के इस खुशी भरे दिन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करती है.'

प्रस्ताव में कहा गया है कि दिवाली भारतीय अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई अमेरिकियों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे पूरे अमेरिका और दुनिया में हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग हर साल मनाते हैं. दीपों की पंक्ति यानी दीपावली दुनिया के सबसे पुराने उत्सवों में से एक है जो परिवारों, दोस्तों और समुदायों को उदारता, एकता, आनंद और कृतज्ञता के लिए एक साथ लाता है.

'रोशनी के त्योहार' के रूप में पहचानी जाने वाली दिवाली पर घरों को मोमबत्तियों, दीयों और मिट्टी के दीपों से रोशन किया जाता है. साथ ही अच्छे स्वास्थ्य, ज्ञान, शांति और समृद्धि की कामना के लिए पटाखे जलाए जाते हैं. प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है कि दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत और नकारात्मकता से मुक्ति का प्रतीक है, जो चुनौतियों के बावजूद विनम्रता और दयाभाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »