पाकिस्तान की सेना पर BLA का हमला, रिमोट कंट्रोल बम से उड़ाई गाड़ी, मेजर समेत 7 जवानों की मौत का दावा

पाकिस्तान के ग्वादर जिले के पसनी इलाके में सेना के काफिले पर हमले का दावा किया गया है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के मुताबिक, हमले में मेजर समेत पाकिस्तानी सेना के 7 जवान मारे गए.

Advertisement
बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी. (फाइल फोटो) बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी. (फाइल फोटो)

सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमले का दावा किया गया है. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा है कि 18 अक्टूबर को ग्वादर जिले के पसनी इलाके में किए गए हमले में मेजर वजाहत समेत पाकिस्तानी सेना के 7 जवान मारे गए. संगठन ने हमले की जिम्मेदारी भी ली है.

BLA की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, संगठन की स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वॉड (STOS) ने पसनी के कुबरी इलाके में शादि कौर के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया. संगठन का दावा है कि काफिले में तीन गाड़ियां थीं. इनमें से एक गाड़ी पर रिमोट कंट्रोल से चलने वाले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हमला किया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बलोच लिबरेशन आर्मी का घात लगाकर हमला, मारे गए पाकिस्तानी फोर्स के 25 जवान

BLA के हमले में पूरी तरह तबाह हो गई गाड़ी

BLA के मुताबिक, धमाके में गाड़ी पूरी तरह तबाह हो गई. उसमें सवार सात सैन्यकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. संगठन ने मारे गए लोगों में पाकिस्तानी सेना के मेजर वजाहत का नाम भी लिया है. हालांकि, पाकिस्तानी सेना की तरफ से इस घटना और हताहतों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.

बलोचिस्तान की आजादी तक हमले जारी रखने की धमकी

BLA ने अपने बयान में कहा कि वह बलोचिस्तान को स्वतंत्र और संप्रभु बनाने और पाकिस्तानी सेना की वापसी तक अपने अभियान जारी रखेगा. संगठन ने भविष्य में भी हमले तेज करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: बलोच लिबरेशन आर्मी का PAK कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, 30 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने का दावा

Advertisement

बलोच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में सक्रिय एक अलगाववादी संगठन है. इस घटना को लेकर फिलहाल संगठन के दावे और उसके बयान की जानकारी सामने आई है. हमले में हुए नुकसान और मौतों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »