बांग्लादेशी नौसेना ने 135 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया, 8 ट्रॉलर जब्त किए

बांग्लादेशी नौसेना ने समुद्री क्षेत्र से 135 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि सभी मछुआरे अवैध रूप से प्रवेश कर रहे थे. मछुआरों के खिलाफ अवैध रूप से बांग्लादेश के समुद्र क्षेत्र में प्रवेश करने और मछली पकड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है.

Advertisement
बांग्लादेशी नौसेना ने हिरासत में लिए भारतीय मछुआरे बांग्लादेशी नौसेना ने हिरासत में लिए भारतीय मछुआरे

aajtak.in

  • ढाका,
  • 30 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST
  • नौसेना ने 8 ट्रॉलर जब्त किए गए
  • गश्ती के दौरान लिए हिरासत में

बांग्लादेश की नौसेना ने अवैध रूप से बांग्लादेश के कोस्टल एरिया में घुसने के आरोप में 135 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है. जबकि बंगाल की खाड़ी से मछली पकड़ने वाले आठ ट्रॉलरों को भी जब्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक समुद्र में गश्त करते हुए नौसेना के जवानों ने भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया.

बागेरहाट जिले के पुलिस मीडिया सेल के अधिकारी एसएम अशरफुल आलम ने कहा कि नौसेना के जहाज बनौजा प्रत्याया और अली हैदर समुद्र में गश्त पर थे, इस दौरान पहले चार ट्रॉलरों के साथ 68 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया गया. इसके बाद नौसेना ने 67 और मछुआरों को हिरासत में लिया और चार ट्रॉलर जब्त कर लिए. अधिकारी ने बताया कि मछली समेत जब्त किए गए सामान की बाजार कीमत 3.80 करोड़ रुपए है. 

Advertisement

वहीं मोंगला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद मोनिरुल इस्लाम ने कहा कि नौसेना ने 4 ट्रॉलर सहित छह मछुआरों को सौंप दिया है. अवैध रूप से बांग्लादेश के समुद्र क्षेत्र में प्रवेश करने और मछली पकड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है. गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों को भी बागेरहाट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने जेल भेज दिया है.

अंतर-सेवा जनसंपर्क निदेशालय ने कहा कि मछुआरों को बागेरहाट के मोंगला पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है. अधिसूचना के अनुसार समुद्री मछली के प्रजनन के मौसम को देखते हुए, सरकार ने 20 मई से 23 जुलाई तक 65 दिनों के लिए समुद्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. प्रतिबंध को लागू करने के लिए नौसेना के जहाज और समुद्री गश्ती विमान नियमित गश्त पर हैं.
(रिपोर्ट-साहिदुल हसन खोकोन)

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »