बांग्लादेश: शेख हसीना सरकार के पूर्व मंत्री पर हमला, अदालत में पेशी के दौरान लोगों ने पीटा

बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पूर्व सरकार के मंत्री अनिसुल हक पर अदालत में पेशी के दौरान भीड़ ने हमला कर दिया. पुलिस उन्हें सुरक्षा घेरे में जेल वैन तक ले जा रही थी, लेकिन सुरक्षा की कमी के कारण हमलावरों को मौका मिल गया. अनिसुल हक पर हत्या के मामले में पूछताछ होनी है और उन्हें तीन दिन की हिरासत में रखने का आदेश दिया गया.

Advertisement
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पूर्व मंत्री पर भीड़ का हमला (फाइल फोटो-पीटीआई) बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पूर्व मंत्री पर भीड़ का हमला (फाइल फोटो-पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पूर्व मंत्री अनिसुल हक पर अदालत में पेशी के बाद जेल वैन में ले जाते समय भीड़ ने हमला कर दिया. यह खबर सोमवार को बांग्लादेश के कई प्रमुख अखबरों में छपी है. 

लोकप्रिय अखबार 'प्रथोम आलो' और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वकीलों समेत भीड़ ने पूर्व कानून मंत्री अनिसुल हक पर तब हमला किया जब पुलिस उन्हें जेल वैन तक ले जा रही थी. पुलिस सुरक्षा कम होने की वजह से भीड़ हमला करने में कामयाब रही. ये लोग पूर्व शेख हसीना सरकार का विरोध कर रहे थे. 

Advertisement

यह हमला तब हुआ जब नारायणगंज नामक नदी बंदरगाह शहर की एक अदालत ने पुलिस को तीन दिनों के लिए अनिसुल को हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. हत्या के मामले में अनिसुल से पूछताछ की जानी है. 

स्थानीय पुलिस के अनुसार, पुलिसकर्मी सुरक्षा का घेरा बनाकर अनिसुल को लेकर जेल की वैन की ओर ले जा रहे थे. तब ही भीड़ ने हमला कर दिया. हालांकि, उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई. 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में शेख हसीना और उनके परिवार के खिलाफ एक्शन, लॉक किए गए पहचान पत्र

अखबार प्रथोम आलो के अनुसार, जब अनिसुल को अदालत से जेल वैन की ओर ले जाया जा रहा था तब कुछ लोगों ने अंधाधुंध हमला करना शुरू कर दिया. 

अनिसुल हक और हसीना की अवामी लीग के कई मंत्रियों पर पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए आंदोलन के दौरान  भ्रष्टाचार और हत्या के आरोप लगे हैं.  

Advertisement

छात्रों के आंदोलन की वजह से 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना की 16 साल लंबे शासनकाल का अंत हो गया. जिसके बाद शेख हसीना भारत आ गईं. तब से वह भारत में ही रही हैं. बांग्लादेश ने औपचारिक तौर पर हसीना को सौंपने का आग्रह किया है. शेख हसीना का बांग्लादेश छोड़ने के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »