ममता बनर्जी ने 'भाई' तारिक रहमान को भेजे फूल और मिठाई, BNP की जीत पर दी बधाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर फूल और मिठाई भेजकर जीत की बधाई दी है.

Advertisement
ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई. (Photo: ITG) ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई. (Photo: ITG)

इंद्रजीत कुंडू

  • ढाका,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. बताया जा रहा है कि वह 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे, जिसके लिए दुनिया भर के देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा जा रहा है. इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को फूल और मिठाई भेजकर जीत की बधाई दी है.

Advertisement

ममता बनर्जी का ये कदम न केवल चुनावी जीत पर बधाई है, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और भौगोलिक निकटता को मजबूत करने का प्रयास भी दिखाता है.

BNP चेयरमैन के राजनीतिक कार्यालय ने बताया कि शनिवार को BNP चेयरमैन के राजनीतिक कार्यालय (गुलशन में) में BNP मीडिया सेल सदस्य अतिउर रहमान रुमन ने ममता बनर्जी की ओर से भेजे गए फूलों का गुलदस्ता और मिठाइयों को प्राप्त किया.

इससे पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तारिक रहमान को 'तारिक भाई' कहकर चुनाव जीतने की बधाई दी थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मेरे सभी भाइयों-बहनों और बांग्लादेश के लोगों को हार्दिक बधाई. सभी को अग्रिम रामजान मुबारक. इस महान जीत के लिए मेरे तारिक भाई, उनकी पार्टी और सभी पार्टियों को बधाई.'

17 फरवरी को शपथ ले सकते हैं तारिक

Advertisement

आपको बता दें कि बांग्लादेश के 13वीं संसदीय चुनाव में BNP ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है. इसके बाद बीएनपी के चेयरमैन तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने को तैयार हैं. बताया जा रहा है कि वह 17 फरवरी को शपथ ग्रहण करेंगे. उनके भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों निमंत्रण भेजा जा रहा है. 17 साल के निर्वासन (लंदन में) के बाद दिसंबर 2025 में वापस लौटे तारिक रहमान की ये जीत उनके राजनीतिक करियर में एक बड़ा उलटफेर मानी जा रही है. चुनाव परिणामों के बाद अंतरिम सरकार के प्रमुख नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भी बधाई दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement