‘काबुल एयरपोर्ट से भी बुरे हालात’, अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसते हजारों लोगों का वीडियो वायरल

अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में लोगों का निकलना जारी है. इस बीच अब एक और तस्वीर सामने आई है, जो बताती है कि कितना बड़ा संकट इस वक्त चल रहा है.

Advertisement
अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर का वीडियो वायरल अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर का वीडियो वायरल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST
  • अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर जुटे हजारों लोग
  • तालिबान शासन के बाद देश छोड़ने की कोशिश

अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर जब देश छोड़ने के लिए आतुर लोगों के विमान पकड़ने की तस्वीरें आई तो पूरी दुनिया हैरान हो गई थी. अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में लोगों का निकलना जारी है. इस बीच अब एक और तस्वीर सामने आई है, जो बताती है कि कितना बड़ा संकट इस वक्त चल रहा है. 

अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बॉर्डर पर हजारों अफगान नागरिकों की भीड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान में घुसना चाहता है. ये वीडियो स्पिन-बोलदाक बॉर्डर का है, यहां सीमा पर लोग गेट खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि पाकिस्तान में जाकर रहा जा सके. 

Advertisement

क्लिक करें: अफगानिस्तान की जंग, बॉर्डर्स की ओर भागते लोग और रिफ्यूजी क्राइसिस...इन 12 देशों के लिए बना संकट

पत्रकार नातिक द्वारा इस वीडियो को ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि ये काबुल एयरपोर्ट नहीं बल्कि स्पिन बोलदाक बॉर्डर है, जहां पर हजारों लोग मौजूद हैं जो अफगानिस्तान से पाकिस्तान जाना चाहते हैं. यहां पर काबुल एयरपोर्ट से बुरे हालात हैं, लेकिन क्योंकि यहां पर कोई विदेशी सेना तैनात नहीं है इसलिए इसपर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है. 


गौरतलब है कि जब से अफगानिस्तान में तालिबान का राज शुरू हुआ है, बड़ी संख्या में यहां से लोगों का निकलना जारी है. काबुल से लगातार फ्लाइट उड़ रही हैं, जिनमें अफगान नागरिक, विदेशी नागरिक देश छोड़कर जा रहे हैं. 

अमेरिका के मुताबिक, 15 अगस्त से अभी तक करीब 80 हजार से ज्यादा लोग तो विमान से ही देश छोड़कर निकले हैं. अमेरिका के अलावा नाटो देश भी अपने नागरिकों और अफगान नागरिकों को वहां से निकाल रहे हैं. भारत की ओर से भी रेस्क्यू मिशन चलाया जा रहा है. 

Advertisement

क्योंकि पाकिस्तान अफगानिस्तान के पड़ोस में है और सीमा बिल्कुल सटी है. ऐसे में पाकिस्तान पर ही अफगान नागरिकों का अधिक भार पड़ रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 14 लाख से अधिक अफगान नागरिक इस वक्त पाकिस्तान में शरण लिए हुए हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »