अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भारी गोलाबारी! एक की मौत, महिलाएं-बच्चे घायल

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. सीमा पर असादाबाद के ग्रामीण इलाकों में भारी गोलाबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 16 लोग घायल हुए. इस हमले में महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया गया.

Advertisement
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान गोलीबारी का आरोप लगाया. (File Photo: AFP) अफगानिस्तान ने पाकिस्तान गोलीबारी का आरोप लगाया. (File Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:15 AM IST

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर हिंसा छिड़ गई है. अफगान सरकार ने पाकिस्तान की सेना पर पूर्वी शहर असादाबाद के बाहरी इलाकों में भारी गोलाबारी करने का आरोप लगाया है. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है,

अफगान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने बताया कि रविवार दोपहर कुनार प्रांत के असादाबाद शहर के ग्रामीण इलाकों और नागरिक घरों को निशाना बनाया गया. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस हिंसा में 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं शामिल हैं.

Advertisement

फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर घायल बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि हमले में मोर्टार और अन्य भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया.  

फरवरी के आखिर में शुरू हुई अफगानिस्तान और पाकिस्तान की ये लड़ाई पिछले कई दशकों में दोनों पड़ोसी देशों के बीच सबसे गंभीर सैन्य टकराव मानी जा रही है. पाकिस्तान का दावा है कि अफगान तालिबान अपने देश में पाकिस्तानी तालिबान (TTP) को सुरक्षित पनाह दे रहा है, जो पाकिस्तान के अंदर हमले करते हैं. हालांकि, काबुल इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है.

ये संघर्ष तब शुरू हुआ जब अफगानिस्तान ने सीमा पार पाकिस्तान में छापेमारी की. अफगानिस्तान का कहना था कि ये उन पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब था जिसमें सिर्फ नागरिक मारे गए थे. हाल ही में अफगानिस्तान ने दावा किया था कि काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए. हालांकि, पाकिस्तान ने इसे खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ एक गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ तोड़ा सीजफायर, ईद से पहले कुनार प्रांत में बरसाए बम

शांति की कोशिशें भी नाकाम रहीं

पिछले हफ्ते सऊदी अरब, तुर्की और कतर की मध्यस्थता के बाद ईद के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक अस्थायी सीजफायर हुआ था. लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में सीजफायर का समय खत्म होते ही फिर से लड़ाई शुरू हो गई.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement