अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 की रही तीव्रता

अफगानिस्तान में 25 अक्टूबर 2026 की रात 11:14 बजे रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 129 किलोमीटर की गहराई में था.

Advertisement
अफगानिस्तान में भूकंप के झटके अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

अफगानिस्तान में रविवार (25 अक्टूबर 2026) की रात भूकंप के झटके दर्ज किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. NCS के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 14 मिनट और 22 सेकंड पर आया. इसका केंद्र अफगानिस्तान में 36.157 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.240 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. भूकंप का केंद्र जमीन से 129 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया है.

Advertisement

बता दें कि हाल के दिनों में लगातार भूकंपों का आना दर्ज किया जा रहा है. 25 अक्टूबर की सुबह ही जापान के बोनिन द्वीप समूह क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके एक दिन पहले शनिवार को वानुआतू द्वीप में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 1 मिनट पर आया. वानुआतू, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह देश है.

इससे पहले 17 अक्टूबर 2026 को भारत में ही तीन जगहों पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में भूकंप आने की जानकारी सामने आई थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, शिमला में भूकंप की तीव्रता 4.1, जबकि सिंगरौली और अंबिकापुर के उत्तर-उत्तर पश्चिम में आए भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई थी.

Advertisement

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 17 अक्टूबर शनिवार सुबह 4 बजकर 36 मिनट और 27 सेकंड पर हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र 31.298 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.529 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास भी भूकंप

इसी दिन छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से करीब 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में भी भूकंप आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई. इस भूकंप का समय भी सुबह 4 बजकर 36 मिनट और 27 सेकंड बताया गया था.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दोपहर को भूकंप

वहीं, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भी 17 अक्टूबर को ही भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे. NCS के मुताबिक, भूकंप दोपहर 2 बजकर 12 मिनट और 35 सेकंड पर आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली में भूकंप का केंद्र 24.239 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.502 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »