तालिबान पर अफगान सेना का प्रहार, कमांडर समेत 27 लड़ाकों को मौत के घाट उतारा

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी. मंत्रालय ने ट्वीट किया, अफगानिस्तान नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी फोर्स ने फरयाब प्रांत के बाहरी इलाकों में तालिबानियों को निशाना बनाया. इसमें एक कमांडर, एक पाकिस्तानी समेत 27 तालिबानी आतंकी मारे गए.

Advertisement
 मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी भी शामिल मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी भी शामिल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST
  • अफगान के राष्ट्रपति बोले- तालिबान का डटकर सामना करेंगे
  • अफगान सेना के हमले में 27 आतंकी ढेर, 16 जख्मी

अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान छोड़ने के फैसले के बाद से तालिबान का कब्जा तेजी से बढ़ रहा है. वहीं, अफगान सुरक्षा बल भी तालिबान का डटकर सामना कर रहा है. अफगान सेना ने शुक्रवार रात को फरयाब प्रांत के बाहरी इलाकों में तालिबानियों को निशाना बनाया. इस हमले में एक कमांडर समेत 27 आतंकियों की मौत हो गई. 

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी. मंत्रालय ने ट्वीट किया, अफगानिस्तान नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी फोर्स ने फरयाब प्रांत के बाहरी इलाकों में तालिबानियों को निशाना बनाया. इसमें एक कमांडर, एक पाकिस्तानी समेत 27 तालिबानी आतंकी मारे गए. वहीं, इस हमले में 16 आतंकी घायल हो गए. इस दौरान आतंकियों के हथियार भी नष्ट हो गए. 

Advertisement

 

 

तालिबान का डटकर सामना करेंगे

उधर, अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान से डटकर मुकाबला करने का फैसला किया है. कयास लगाए जा रहे थे कि तालिबान के बढ़ते वर्चस्व के बीच राष्ट्रपति अशरफ गनी इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि, सरकार के सूत्रों ने साफ कर दिया कि वे इस्तीफा नहीं देंगे.

गनी लंबे समय से तालिबान के सामने डट कर मुकाबला करते रहे हैं और तालिबानी लड़ाकों को भगाने की रणनीति तैयार करते रहे हैं. तालिबान की कई मांगों में से एक मांग अशरफ गनी को पद से हटाए जाने की भी रही है. वहीं, पाकिस्तान भी अशरफ गनी के पद से हटाए जाने का समर्थक रहा है.

Advertisement

तालिबान ने 12 प्रांत लिए कब्जे में

अफगानिस्तान में तालिबान हर बीतते दिन के साथ और मजबूत होता जा रहा है. तालिबान के लड़ाके कई बड़े शहरों को अपने कब्जे में ले चुके हैं. इसके अलावा, सरकार के कई अधिकारियों को भी तालिबान ने अपने कब्जे में लिया है. अफगान के कंधार, गजनी, हेरात, हेरात आदि पर अब पूरी तरह से तालिबान की पकड़ हो गई है. कम से कम 12 प्रांत अब तालिबान के कब्जे में हो गए हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »