11 सैनिकों की मौत, 78 घायल, 40 सिविलियन... PAK कुबूलने लगा भारत की एयरस्ट्राइक में अपने नुकसान का सच

पाकिस्तान ने कुबूल कर लिया है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 11 सैनिक मारे गए है और 78 कर्मी घायल हो गए. साथ ही पाकिस्तान ने ये भी स्वीकार किया है कि भारतीय मिसाइल हमलों में पाकिस्तानी एयरफोर्स को भी भारी नुकसान हुआ है और उसके पांच अधिकारी मारे गए हैं.

Advertisement
भारत की एयरस्ट्राइक में मारे गए पाकिस्तानी सेना के 11 जवान. (फाइल फोटो) भारत की एयरस्ट्राइक में मारे गए पाकिस्तानी सेना के 11 जवान. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2025,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

अपने देश में जश्न मनाने के बाद अब पाकिस्तान ने कुबूल कर लिया है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 11 सैनिक मारे गए है और 78 कर्मी घायल हो गए. इसके अलावा गोलाबारी में 40 नागरिकों की भी जान चली गई है. साथ ही पाकिस्तान ने ये भी स्वीकार किया है कि भारतीय मिसाइल हमलों में पाकिस्तानी एयरफोर्स को भी भारी नुकसान हुआ है.

Advertisement

वहीं, भारतीय सेना ने अपनी जवाबी कार्रवाई के बाद दी जानकारी में स्पष्ट कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी और उसके बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 40 जवान और अधिकारी मारे गए हैं.

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भारत के साथ हाल ही में हुए टकराव के दौरान हुए सैन्य और नागरिक हताहतों का आधिकारिक ब्यौरा जारी किया है. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, 6 और 7 मई को भारतीय कार्रवाई के जवाब में 'ऑपरेशन बुनयान-उन-मार्सस' के दौरान देश की रक्षा करते हुए 11 सैनिक मारे गए तथा 78 कर्मी घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बना मुंगेरी लाल... भारत को लेकर कर रहा ऐसे दावे की दुनिया हंस रही, देखें Video

एयरफोर्स को भी हुआ भारी नुकसान

ISPR ने बताया कि भारतीय हमलों में मरने वाले छह सैन्यकर्मी नायक अब्दुल रहमान, नायक वकार खालिद, लांस नायक दिलावर खान, इकरामुल्लाह, सिपाही अदील अकबर और सिपाही निसार शामिल हैं.

Advertisement

ISPR ने ये भी स्वीकार किया है कि भारतीय हमलों में पाकिस्तानी वायुसेना को भी भारी नुकसान हुआ है, जिसमें एयरफोर्स के पांच अधिकारी मारे गए हैं. स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, मुख्य तकनीशियन औरंगजेब, वरिष्ठ तकनीशियन नजीब, वरिष्ठ तकनीशियन मुबाशिर और कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर कितना गहरा घाव? एयरबेस पर भारतीय मिसाइल स्ट्राइक की क्लियर पिक्चर

40 नागरिकों की भी गई जान

पाकिस्तानी आर्मी के अनुसार, सैन्य हताहतों के अलावा LoC के पार से गोलाबारी में कई नागरिक भी घायल हुए हैं. आईएसपीआर के बयान के अनुसार, सात महिलाओं और 15 बच्चों समेत 40 नागरिकों की जान चली गई, जबकि 121 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें 27 बच्चे और 10 महिलाएं शामिल हैं.

इसके अलावा पाकिस्तान को भारतीय हमलों में हुए नुकसान के एक और साबूत सामने आया है, जहां पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर रावलपिंडी के एक अस्पताल में जाकर घायल सेना के जवानों से मुलाकात कर रहा है और उनका हालचाल पूछ रहा है.

यहां देखें वीडियो

घालय सैनिकों से मिलने अस्पताल पहुंचा मुनीर

इसके इतर भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के कई जवान घायल हुए हैं, जिसका ताजा सबूत पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर का एक वीडियो हैं, जहां वहां रावलपिंडी के एक अस्पताल में घायल सैनिकों से मुलाकात करने पहुंचे हैं. इससे पहले पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना भारतीय एयर स्ट्राइक में अपने नुकसान और सैनिकों के मारे जाने के दावों का लगातार खंडन कर रहा था. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान के फर्जी दावों की पोल खुल गई है. लेकिन भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई के बाद बताया था कि हमारी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है, उसके कई एयरपोर्ट तबाह हो गए हैं और उसके कई सैनिक मारे गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए लक्ष्मण रेखा, कश्मीर पर दुनिया को दो टूक... पीएम मोदी की स्पीच के 10 बड़े Takeaways

वहीं, भारत के हाथ मिली करारी शिकस्त को पाकिस्तानी सरकार ने अपने देश के लोगों के सामने एक बड़ी जीत के रूप में पेश किया और इस मौके पर एक जश्न का भी आयोजन किया गया. जहां सोमवार को पाकिस्तान की सड़कों पर जश्न मनाया गया. आतिशबाजियां हुईं. लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे थे. रैलियां निकाली गई. गोया नजारा ऐसा था मानो पूरा पाकिस्तान ईद मना रहा हो. लेकिन सच तो ये है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी में बैठे पाकिस्तानी हुक्मरानों के पसीने छूट गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »