TMC नेता के खेत से मिलीं 3 डबल बैरल गन, भाई संग गिरफ्तार, 27 लाख कैश भी बरामद!

TMC नेता सुजीत साहा और भाई अजीत को वसूली व 2021 चुनाव बाद हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से 27 लाख रुपये कैश बरामद हुए, वहीं खेत से 3 डबल बैरल गन और कारतूस मिले.

Advertisement
माछलंदापुर में पुलिस कस्टडी के दौरान खेत में जमीन के नीचे छिपे मिले हथियार (File Photo) माछलंदापुर में पुलिस कस्टडी के दौरान खेत में जमीन के नीचे छिपे मिले हथियार (File Photo)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां माछलंदापुर इलाके में पुलिस ने एक टीएमसी नेता के खेत से तीन डबल बैरल बंदूकें बरामद की हैं. बंदूकों के साथ पुलिस को वहां से भारी मात्रा में कारतूस भी मिले हैं. यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस की तरफ से की गई है, जिसके बाद से मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है.

Advertisement

यह पूरा मामला जबरन वसूली, लोगों को धमकी देने, साल 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ा है. इन गंभीर मामलों में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने बुधवार रात टीएमसी नेता सुजीत साहा, उनके बड़े भाई अजीत साहा को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के तुरंत बाद जब पुलिस ने इनके पास छानबीन की, तो दोनों भाइयों के पास से 27 लाख रुपये कैश बरामद हुआ. इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से कुछ अन्य हथियार, कारतूस और विदेशी शराब भी मौके से जब्त की थी.

इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने दोनों भाइयों को बारासात की जिला और सत्र अदालत में पेश किया था. अदालत ने मामले की गंभीरता और हथियारों की बरामदगी की जरूरत को देखते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया. पुलिस कस्टडी मिलने के बाद गोबर्दांगा पुलिस ने दोनों भाइयों से थाने में कड़ी पूछताछ की.

Advertisement

पूछताछ के आधार पर शुक्रवार को पुलिस दोनों आरोपी भाइयों को अपने साथ लेकर माछलंदापुर स्थित उनके खेत पर पहुंची. पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर इस खेत में बड़ी छापेमारी की, जहां एक कोने में छिपाकर रखे गए यह हथियार बरामद हुए. सभी हथियार और कारतूस एक काले रंग के प्लास्टिक कवर में अच्छी तरह लपेटकर जमीन के अंदर दबाए गए थे. पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि इन हथियारों को यहां क्यों छिपाया गया था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »