पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह समेत कई महत्वपूर्ण विभाग शुभेंदु अधिकारी के पास

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है, उन्होंने गृह विभाग, भूमि, भूमि सुधार और पुनर्वास विभाग अपने पास रखे हैं. निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग मिला है.

Advertisement
 शुभेंदु अधिकारी  (photo: ITG) शुभेंदु अधिकारी (photo: ITG)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपनी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने अपने पास गृह विभाग समेत भूमि, भूमि सुधार विभाग और पुनर्वास विभाग को रखा है. निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग दिया गया है.

बंगाल में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विपणन विभाग दिया गया है. विभागों के बंटवारे में कुल 19 कैबिनट मंत्री, 3 राज्य मंत्री और 19 राज्य मंत्री बनाए गए हैं. अग्निमित्रा पॉल को शहरी विकास और नगर निकाय विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि तापस रॉय को उद्योग एवं वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार मिला है. पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को वित्त विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अब तक पांच... बंगाल की सत्ता जाने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में इस्तीफों की झड़ी

डॉ. शारद्वत मुखर्जी स्वास्थ्य मंत्री होंगे

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का जिम्मा डॉ. शारद्वत मुखर्जी को सौंपी गया है. डॉ. शारद्वत पहली बार विधाननगर सीट से विधायक बने थे. विभागों के बंटावारे में  सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी से जुड़े विभाग डॉ. कल्याण चक्रवर्ती को दिए गए हैं.बंगाल सरकार ने शित्रा विभाग को दो भागों में बाटा है. दीपक बर्मन को स्कूल शिक्षा विभाग दिया गया है. बर्मन को आवास और एमएसएमई विभाग दिया गया है. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग का दायित्व सौंपा गया है. 

इन मंत्रियों को राज्यमंत्री का प्रभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए सुमना सरकार (राज्य मंत्री) परिवहन एवं वित्त के लिए आनंदमय बर्मन ( राज्य मंत्री) उद्योग एवं वाणिज्य के लिए मौमिता बिस्वास मिश्रा और शिक्षा विभाग के लिए कौशिक चौधरी को राज्य मंत्री बनाया गया है. पश्चिम बर्द्धमान जिले के आसनसोल के पास कुल्टी से विधायक डॉ.अजय कुमार पोद्दार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) एवं लोक निर्माण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल में अब सचिवालय 'नवान्न' को केसरिया रंग में रंगने की तैयारी

इन तीन मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार

पार्टी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के स्तर पर भी नेताओं की नियुक्ति की है. मालती रावा रॉय को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण और स्वयं सहायता समूहों की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं डॉ. इंद्रनील खान को युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा राजेश महाता को पशु संसाधन और मत्स्य पालन विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »