कोलकाता: सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट में फिर बवाल, VC से धक्कामुक्की का आरोप!

SRFTI के दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद उपकुलपति संतोष अजमेरा को कुछ छात्रों ने कथित तौर पर घेरा, अपशब्द कहे और एक छात्र ने उनसे धक्का-मुक्की की. घटना ने पहले से जारी तनाव के बीच परिसर की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है.

Advertisement
 कुलपति से धक्का-मुक्की के बाद मामला गरमाया है (Photo-ANI) कुलपति से धक्का-मुक्की के बाद मामला गरमाया है (Photo-ANI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इंस्टीट्यूट के उपकुलपति संतोष अजमेरा के साथ छात्रों की धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है. संतोष के मुताबिक, उन्हें अपशब्द कहे गए. वहीं संस्थान के बयानों के मुताबिक, बुधवार रात उपकुलपति के दफ्तर में तोड़फोड़ की गई थी. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, इंस्टीट्यूट में तनाव अपने चरम पर है. और परिसर की सुरक्षा को लेकर छात्र संघ का अकादमिक कामकाज बंद को 18 दिन हो चुके हैं.

Advertisement

उपकुलपति के दफ्तर के बाहर भी कई दिन से धरना जारी है. प्रदर्शनकारी छात्र अजमेरा के इस्तीफे समेत कई मांगों पर अड़े हैं. संस्थान ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि बुधवार रात उपकुलपति के दफ्तर में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ हुई. दफ्तर पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए. पानी और वातानुकूलन की लाइनें भी काट दी गईं.

इस पूरे मामले पर बातचीत के लिए गुरुवार को बैठक बुलाई गई. जानकारी के मुताबिक, बैठक खत्म होने के बाद जब शिक्षक हॉल से बाहर निकल रहे थे, तब कुछ छात्रों ने कथित तौर पर अजमेरा को घेर लिया. इस दौरान नारे लगाए गए और अजमेरा को अपशब्द कहे गए. इसके बाद एक छात्र ने उनके साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की.

यह भी पढ़ें: सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में छात्रों का बहिष्कार 15वें दिन भी जारी, कर रहे ये मांग

Advertisement

15 दिन पहले संभाला था कार्यभार

संतोष अजमेरा ने करीब 15 दिन पहले संस्थान में उपकुलपति का पद संभाला है. घटना पर बात करते हुए उन्होंने इसे अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इस हमले ने परिसर में डरावना माहौल बन गया है. उन्होंने दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की. उपकुलपति के मुताबिक, छात्रों के एक समूह की गतिविधियों से परिसर में अशांति है. साथ ही इन घटनाओं से दूसरे छात्रों पर भी गहरा असर पड़ रहा है.

पहले भी हो चुकी हैं झड़पें

छात्रों का प्रदर्शन RSS से जुड़े संगठनों के साथ हुई झड़पों के बाद शुरू हुआ था. इससे पहले अनुशासन से जुड़े आधार पर 8 छात्रों को कारण बताओ नोटिस दिए गए थे. जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी छात्रों ने SRFTI के अध्यक्ष सुरेश गोयल को भी पत्र लिखा है. उन्होंने अध्यक्ष को मामले में दखल देने और उपकुलपति के तुरंत इस्तीफे की मांग की है.

यह भी पढ़ें: कोलकाता में सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट में बवाल, ABGP और SFI वर्कर्स के बीच झड़प

मांगें पूरी होने तक धरना जारी

14 अक्टूबर के पत्र में SRFTI छात्र संघ ने कहा कि उसकी मांगें पूरी होने तक अकादमिक कामकाज बंद रहेगा और अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. इन मांगों में अजमेरा का इस्तीफा, अनुशासन से जुड़े नोटिस वापस लेना और परिसर में हुई हिंसा की स्वतंत्र जांच शामिल है. पत्र पर छात्र संघ की अध्यक्ष ब्लॉसम हजारिका और उपाध्यक्ष शुभम वायदांडे के हस्ताक्षर हैं. इसमें संस्थान के अधिकारियों और केंद्र सरकार से तुरंत दखल देने की अपील की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »