नंदीग्राम में बड़ा खेल, कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार, ममता ने आज ही किया था समर्थन देने का ऐलान

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है. इससे पहले ही नंदीग्राम में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को ममता खेमे की उम्मीदवार ने अपनी दावेदारी वापस ले ली. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया और इसके कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को ममता बनर्जी ने सपोर्ट का ऐलान किया था (File Photo- ITG) कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को ममता बनर्जी ने सपोर्ट का ऐलान किया था (File Photo- ITG)

इंद्रजीत कुंडू / मौसमी सिंह / अनिर्बन सिन्हा रॉय

  • कोलकाता/नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:42 PM IST

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि कुछ ही घंटों में चुनावी समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आए. पहले ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया. और इस घोषणा के कुछ ही घंटे बाद बंगाल पुलिस ने मिलन प्रधान को एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस हमारे उम्मीदवार को ले गई है. लोकतांत्रिक नियमों को कुचला जा रहा है और यह बीजेपी का बहुत बुरा बर्ताव है. जब उन्होंने (मिलन प्रधान) नॉमिनेशन फाइल किया था, तब कुछ नहीं हुआ था. वे रिटर्निंग ऑफिसर के सामने मौजूद थे और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था.

पुलिस के मुताबिक, मिलन प्रधान को पुराने मामलों में गिरफ्तार किया गया है. मिलन प्रधान के खिलाफ चार गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं, जिनमें तीन हत्या के मामले और एक आर्म्स एक्ट के मामले में जारी किया गया. 

राहुल गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पोस्ट में आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध है और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी को निष्पक्ष चुनाव में भरोसा नहीं है, इसलिए वह कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी के जरिए सत्ता बचाने की कोशिश करती है. बीजेपी चुनाव लड़ने के बजाय चुनावी मुकाबला खत्म करना चाहती है. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस न डरेगी और न झुकेगी, बल्कि चुनाव लड़ेगी और जीतेगी.

Advertisement

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने आरोप लगाया कि नामांकन और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलन प्रधान प्रचार कर रहे थे. गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही प्रधान ने पार्टी नेताओं से फोन पर बात कर कुछ लोगों से धमकी मिलने की बात कही थी. इसके बाद उन्हें चांदीपुर के होटल से गिरफ्तार किया गया. सरकार ने कहा कि एक अन्य कांग्रेस नेता सुब्हाषिस भट्टाचार्य को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.

हाईकोर्ट और चुनाव आयोग का रुख करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है. पार्टी ने कहा है कि वह हाई कोर्ट जाएगी और चुनाव आयोग में लिखित शिकायत भी देगी. वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है और गिरफ्तारी का राजनीति से कोई संबंध नहीं है.

शुभंकर सरकार ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन होता है, ऐसे में पुलिस को कार्रवाई के बारे में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को चुनावी मैदान से हटाने की कोशिश की जा रही है.

वहीं कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने भी सोशल मीडिया पर दावा किया कि 2007 के पुराने मामले का इस्तेमाल कर मिलन प्रधान को ममता के समर्थन के कुछ ही मिनट बाद गिरफ्तार किया गया. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. ये कांग्रेस नेताओं के आरोप हैं.

Advertisement

ममता खेमे की उम्मीदवार ने लिया नाम वापस

ममता खेमे की तरफ से उम्मीदवार बनाई गईं संचिता प्रधान डे पेशे से टीचर हैं. शुक्रवार को वह अपने पति सत्यजीत के साथ राज्य सचिवालय नबन्ना पहुंचीं और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने उपचुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 19 सितंबर है. हालांकि उनके नाम वापस लेने की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है. नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 19 सितंबर है.

यह भी पढ़ें: नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, ममता बनर्जी का कांग्रेस प्रत्याशी को सपोर्ट, उम्मीदवार के पीछे हटने के बाद ऐलान

उनके नाम वापस लेने के बाद नंदीग्राम में ममता बनर्जी के खेमे का कोई उम्मीदवार नहीं रह गया. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस के मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया. ममता ने कालीघाट स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस को सहयोगी पार्टी बताते हुए कहा कि नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला INDIA गठबंधन को मजबूत करने के लिए किया गया है. उन्होंने कहा कि इस संदेश की शुरुआत बंगाल से होनी चाहिए.

ममता ने चुनाव आयोग के फैसले को बताया 'ब्लैक डे'

चुनाव आयोग के फैसले पर ममता बनर्जी ने कड़ा विरोध जताया. उन्होंने इसे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का ब्लैक डे बताया और कहा कि वह इस फैसले को राजनीतिक, लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से चुनौती देंगी.

Advertisement

ममता ने कहा कि वह चुनाव आयोग की ओर से दिए गए नए नाम और चुनाव चिह्न को अंतिम व्यवस्था के तौर पर स्वीकार नहीं करती हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, नामांकन दाखिल हो चुके थे और उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी मिल चुके थे. ऐसे में इस स्तर पर फैसला लेने के समय पर उन्होंने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मूल नाम और 'फूल-घास' का चिह्न वापस पाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी. वह पीछे नहीं हटेंगी और राजनीतिक दबाव के सामने नहीं झुकेंगी.

ममता ने तृणमूल कांग्रेस के साथ अपने करीब 29 साल के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि यह वह पार्टी है जिसे उन्होंने बनाया और संघर्ष के जरिए खड़ा किया. उन्होंने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, यह पार्टी उनके साथ और कार्यकर्ताओं के साथ रहेगी.

यह भी पढ़ें: ममता की प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, CM शुभेंदु से मीटिंग के बाद फैसला, नंदीग्राम उपचुनाव में ट्विस्ट

राहुल गांधी और केजरीवाल से संपर्क का दावा

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने उनसे संपर्क किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी नंदीग्राम में कांग्रेस का समर्थन करेगी और INDIA गठबंधन को मजबूत करने के लिए साथ मिलकर राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी.

Advertisement

उन्होंने बीजेपी पर विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और महाराष्ट्र में शिवसेना तथा NCP में हुए विभाजन का भी जिक्र किया. ममता ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं और दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों और अन्य संस्थानों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये उनके राजनीतिक आरोप हैं.

TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर विवाद

नंदीग्राम में यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर भी विवाद चल रहा है. चुनाव आयोग ने अक्टूबर 6 को होने वाले उपचुनाव के लिए 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम और 'दो फूल-घास' चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया.

आयोग ने ममता बनर्जी के गुट को 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम और 'फुटबॉल खिलाड़ी' चुनाव चिह्न आवंटित किया है. वहीं अरूप रॉय के नेतृत्व वाले दूसरे गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम और 'लिफाफा' चुनाव चिह्न दिया गया है. यह व्यवस्था फिलहाल अंतरिम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »