'हम पर बुलडोजर चढ़ा दो', अभिषेक के घर पर हमले का आरोप, BJP पर भड़कीं ममता

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने घर पर देर रात हमले का आरोप लगाया है. इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. ममता ने इसे 'गुंडागर्दी' करार दिया है और चुनौती दी है कि अगर बीजेपी में इतनी ही हिम्मत है तो वो सीधा उनपर बुलडोजर चढ़ा दें.

Advertisement
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए. (File Photo- ITG) ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए. (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर देर रात हुए हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुस्सा फूट पड़ा है. काली पूजा और दीपावली के मौके पर घटी इस घटना के बाद ममता ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए इसे 'गुंडागर्दी' करार दिया है.

ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'कल काली पूजा और दिवाली है. बीती रात 2:00 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला किया गया. ये हमारा इलाका है, जहां से मां काली के कई जुलूस निकलते हैं. आप इतनी अव्यवस्था क्यों फैला रहे हैं?' 

Advertisement

उन्होंने आगे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'आपने हमारी पारंपरिक, सालों पुरानी पूजा की अनुमतियां रद्द कर दीं और उसकी जगह नई पूजा आयोजित करने की अनुमति दे दी. इसके अलावा, आपने बीती रात हमारे स्थानीय क्लबों को काम करने से रोक दिया. हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं और यही उनके गुस्से का कारण है.'

'बुलडोजर इस्तेमाल करने की हिम्मत है तो...'

ममता बनर्जी ने आगे कहा, 'यहां पूरी गुंडागर्दी चल रही है. लोग सुबह 2:00 या 3:00 बजे यहां आ जाते हैं. अगर आपमें बुलडोजर इस्तेमाल करने की हिम्मत है, तो आप काली पूजा के जश्न पर हमला करने के लिए सुबह 3:00 बजे गुंडों के गिरोह के साथ यहां क्यों आते हैं? हम यहां पार्टी से जुड़ा काम कर रहे हैं और आप इसे बाधित करने आ रहे हैं.'

Advertisement

ममता बनर्जी ने इसे पूरी तरह गैरकानूनी बताते हुए कहा कि हमारे इलाके के क्लब को देखिए. उन्होंने हमें पूरी रात अपनी गतिविधियां नहीं चलाने दीं. मुख्य सड़क पर जो 'पूजा' पंडाल लगाया गया है, उसे गैरकानूनी अनुमति दी गई है. वहां पहले कभी पूजा नहीं होती थी, ये अंदर होती थी. कल शाम करीब 9 बजे उन्होंने इसे ठीक सड़क के मोड़ पर रख दिया, जिससे हमारी खुद की 'पूजा' का रास्ता बंद हो गया. ये क्या है? ये सरासर सीनाजोरी और उत्पीड़न है.

उन्होंने पूछा, 'आप बुलडोजर लाना चाहते हैं? आगे बढ़िए- हम पर, हमारे शरीरों पर बुलडोजर चढ़ा दीजिए.'

अभिषेक बनर्जी का दावा- छह महीनों में जान लेने की सातवीं कोशिश

बता दें कि सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि दो दिनों तक लगातार रेकी करने के बाद, देर रात 2 बजे 'बीजेपी के गुंडों' ने उनके घर पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा, 'अगर एक चुने हुए सांसद के साथ ऐसा हो सकता है, तो पश्चिम बंगाल में आम आदमी की हालत की कल्पना कीजिए.'

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात हंगामा, BJP-TMC समर्थक आपस में भिड़े, सांसद ने लगाया पत्थरबाजी-फायरिंग का आरोप

उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में उनकी जान लेने की ये सातवीं कोशिश है. इसके बावजूद न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही कोई न्यायिक हस्तक्षेप हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य भर में गुंडे उपद्रव कर रहे हैं क्योंकि न्यायपालिका आंखें मूंदे बैठी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »