पश्चिम बंगाल: कोलकाता में टीएमसी पार्षद के करीबी नेता की सरेआम पिटाई, व्यापारियों से रंगदारी मांगने का आरोप

कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्थानीय व्यापारियों से कथित रंगदारी और ठगी के आरोपों के बाद एक टीएमसी नेता के एक करीबी की पिटाई कर दी गई. व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नेता दुकानों के लिए जगह दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल रहा था. मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया.

Advertisement
कोलकाता के साल्ट लेक में टीएमसी नेता के करीबी की पिटाई की गई (Photo: ITG) कोलकाता के साल्ट लेक में टीएमसी नेता के करीबी की पिटाई की गई (Photo: ITG)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता, पश्चिम बंगाल,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में सोमवार को उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब स्थानीय व्यापारियों ने एक टीएमसी पार्षद के करीबी को घेरकर पीटना शुरू कर दिया. आरोप है कि वह व्यापारियों से रंगदारी मांग रहा था और दुकानों के लिए जगह दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर चुका था.

घटना साल्ट लेक के सीए मार्केट इलाके की बताई जा रही है. जिस नेता पर आरोप लगे हैं, वह स्थानीय टीएमसी पार्षद का करीबी बताया जा रहा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बिधाननगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सरदावत मुखर्जी बाजार का दौरा करने पहुंचे थे. इसी दौरान व्यापारियों ने विधायक से शिकायत की और आरोप लगाया कि चंदन भट्टाचार्य नाम का स्थानीय टीएमसी नेता उनसे पैसे वसूल रहा है.

व्यापारियों का आरोप था कि दुकानों के लिए जगह दिलाने का भरोसा देकर उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन काम नहीं हुआ. इसके बाद विधायक ने उस नेता को मौके पर बुलाया.

यह भी पढ़ें: यहां रहेंगे अवैध बांग्लादेशी, पश्चिम बंगाल का पहला होल्डिंग सेंटर खुला - VIDEO

जब चंदन भट्टाचार्य वहां पहुंचा तो उसने सभी आरोपों से इनकार कर दिया. आरोपों को झूठा बताने के बाद माहौल और गर्म हो गया. इससे नाराज व्यापारियों ने उसे घेर लिया और सड़क पर खींचते हुए मारपीट शुरू कर दी.

मौके पर मौजूद बिधाननगर नॉर्थ पुलिस स्टेशन की पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया. पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे भीड़ से बचाया और हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया.

Advertisement

घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा. यह मामला अब स्थानीय राजनीति और व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »