एक-एक कर बॉर्डर पर जमा होने लगे बांग्लादेशी, कूचबिहार में जीरो पॉइंट पर टेंशन, फिर पहुंची BSF

शुक्रवार सुबह को इंडिया-बांग्लादेश बॉर्डर पर गजब का तनाव देखने को मिला. भारत में घुसपैठ की मंशा से बॉर्डर के उस पार बांग्लादेशियों का एक समूह इकट्ठा होने लगा. यहां सीमा पर कंटीली तार लगी है. स्थानीय लोगों ने इस घटनाक्रम की सूचना तत्काल बीएसएफ को दी. मौके पर पहुंचे बीएसएफ के अधिकारियों ने बांग्लादेशियों को खदेड़ दिया.

Advertisement
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर जमा बांग्लादेशियों की भीड़  (Photo: Video grab) भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर जमा बांग्लादेशियों की भीड़ (Photo: Video grab)

मंसूर हबीबुल्लाह

  • कूचबिहार,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

भारत-बांग्लादेश सीमा पर शुक्रवार को टेंशन का माहौल रहा. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और कड़ी निगरानी के बावजूद बांग्लादेशी घुसपैठियों ने भारत में घुसने की कोशिश की. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद आनन-फानन में BSF को मोर्चा संभालना पड़ा. ये घटना भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर कूचविहार जिले के मेखलीगंज ब्लॉक में हुई. 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश के लालमोनिरहाट जिले में औलियाहाट बॉर्डर भारतीय सीमा के ठीक सामने स्थित है. शुक्रवार सुबह उस इलाके में ज़ीरो पॉइंट के पास अचानक कुछ बांग्लादेशी इकट्ठा होने लगे और धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ती गई. रिपोर्ट के अनुसार इन बांग्लादेशियों ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की.

Advertisement

इस घटना की खबर फैलते ही सीमावर्ती इलाकों के लोगों में घबराहट फैल गई.  बॉर्डर पार बांग्लादेशियों को जमा होते देख लोगों को लगा कि इससे टकराव की नौबत आ सकती है. 

बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है. सरकार बंगाल से चुन चुनकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर कर रही है. भारत की ओर से बॉर्डर पर सैकड़ों बांग्लादेशी घुसपैठिए कई दिनों से वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन बांग्लादेश इन्हें अंदर आने ही नहीं दे रहा है. 

कूचबिहार में बांग्लादेशियों ने की घुसपैठ की कोशिश (Photo: Video grab)

इन सब के बीच कूचविहार में बांग्लादेश की ओर से घुसपैठ की कोशिश हुई है. 

स्थानीय लोगों की ओर से जब जीरो पॉइंट पर बांग्लादेशियों के जमावड़े की सूचना BSF को दी गई तो BSF ने तुरंत एक्शन लिया और अर्द्धसैनिक बलों की एक टीम मौके पर पहुंच गई और भारत में घुसने की इनकी कोशिश को नाकाम कर दिया.   

Advertisement

मेखलीगंज के बीजेपी विधायक ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के एक समूह ने तीन बीघा के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश की. BSF ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया है." उन्होंने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश की ओर से किसी भी कीमत पर घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

कूचबिहार बॉर्डर पर बांग्लादेशियों का जमावड़ा (Photo: Video grab)

स्थानीय प्रशासन और BSF ने लोगों से कहा है कि वे अलर्ट रहें और घुसपैठ की तत्काल सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दें. BSF के वरिष्ठ अधिकारी भी हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं और सीमा पर सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है. 

कूचबिहार भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर घुसपैठ के लिए मुफीद क्यों है?

कूचबिहार जिले में बांग्लादेश के साथ लगभग 549 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जो भारत की सबसे जटिल और संवेदनशील सीमाओं में से एक मानी जाती है. इस लंबी सीमा में कई नदियां बहती हैं जहां फेंसिंग लगाना बहुत मुश्किल होता है. तीस्ता, जलढाका, तोर्सा और कालजानी जैसी नदियां यहां सीमा को पार करती हैं, जिससे रात के अंधेरे में नावों के जरिए आसानी से घुसपैठ हो जाती है. ये इलाके अभी भी भौगोलिक रूप से इतने उलझे हुए हैं कि निगरानी करना चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. 

Advertisement


यही सब कारण मिलकर कूचबिहार को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर घुसपैठ, तस्करी और अवैध आवागमन के लिए सबसे उपयुक्त जगह बनाते हैं. सरकार अब फेंसिंग को और भी सघन करने और ड्रोन, कैमरा जैसी आधुनिक निगरानी व्यवस्था लगाने की कोशिश कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »