PMO अधिकारी बनकर बंगाल सचिवालय पहुंची महिला, मंत्री को हुआ शक और फिर...

पश्चिम बंगाल पुलिस ने PMO की वरिष्ठ अधिकारी बनकर नबन्ना सचिवालय में प्रवेश करने के आरोप में डॉ. आकांक्षा विद्यार्थी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसे PMO से जुड़ी होने का दावा करते हुए PWD मंत्री अजय पोद्दार से मुलाकात का समय लिया था. मुलाकात के दौरान मंत्री को उनके बयानों पर शक हुआ, जिसके बाद उनकी पहचान की जांच कराई गई.

Advertisement
मंत्री के कार्यालय की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी (Photo- ITG) मंत्री के कार्यालय की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी (Photo- ITG)

इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वरिष्ठ अधिकारी बनकर राज्य सचिवालय नबन्ना में घुसने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला की पहचान डॉ. आकांक्षा विद्यार्थी के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने खुद को PMO की वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए पश्चिम बंगाल के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री अजय पोद्दार से मुलाकात का समय लिया था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, महिला ने इस हफ्ते की शुरुआत में PWD विभाग को ईमेल भेजकर मुलाकात का समय मांगा था. ईमेल में उसने दावा किया था कि वह दिल्ली में PMO कार्यालय से जुड़ी हुई है. इसके बाद उसे मंत्री से मिलने का समय मिल गया. मुलाकात के दौरान मंत्री को महिला के बयानों पर शक हुआ. 

पुलिस के अनुसार, महिला की कुछ बातें प्रासंगिक नहीं थीं, जिसके बाद मंत्री को उसकी पहचान और दावों पर शक हुआ. इसके बाद अधिकारियों ने उसके बारे में जानकारी जुटाई और कथित तौर पर उसके PMO से जुड़े होने का दावा गलत पाया गया.

मंत्री के कार्यालय की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद हावड़ा के शिवपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 319(2), 204 और 340(2) के तहत मामला दर्ज किया गया.

Advertisement

हालांकि, तब तक महिला कोलकाता छोड़ चुकी थी और दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ चुकी थी. इसके बाद हावड़ा पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और गुरुवार को दिल्ली स्थित उसके आवास से उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर हावड़ा लेकर पहुंची है.

पुलिस के मुताबिक, मंत्री से मुलाकात के दौरान महिला ने एक तस्वीर भी खिंचवाई थी. अब जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने PMO अधिकारी होने का दावा क्यों किया और उसने सचिवालय में प्रवेश करने के लिए इस पहचान का इस्तेमाल कैसे किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »