बंगाल: PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी, खौफ में परिवार

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार बिक्रम साऊ को पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इस धमकी के बाद परिवार गहरे खौफ में है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
दुकानदार ब्रिकम को विदेशी नंबरों से आ रही वीडियो कॉल्स के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. (Photo-ITG) दुकानदार ब्रिकम को विदेशी नंबरों से आ रही वीडियो कॉल्स के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. (Photo-ITG)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथ की बनी 'झालमुड़ी' खिलाने वाले एक स्थानीय दुकानदार को अब अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. जिस लोकप्रियता ने इस दुकानदार को रातों-रात सोशल मीडिया का स्टार बना दिया था, वही शोहरत अब उसके और उसके पूरे परिवार के लिए खौफ का सबब बन चुकी है.

Advertisement

यह पूरा मामला बीते 19 अप्रैल का है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. रैली खत्म होने के बाद जब पीएम मोदी का काफिला लौट रहा था, तब वे अचानक सड़क किनारे 'झालमुड़ी' बेचने वाले बिक्रम साऊकी दुकान पर रुक गए. 

पीएम मोदी ने बड़े चाव से बिक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी खाई और उससे बातचीत भी की. इस वाकये के बाद बिक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और देखते ही देखते लोग उसकी दुकान पर बड़ी संख्या में पहुंचने लग गए.

यह भी पढ़ें: झालमुड़ी, लिट्टी-चोखा, Melody... पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही वायरल हुए ये फूड

पाकिस्तान और बांग्लादेश से आ रहे धमकी भरे वीडियो कॉल्स
बिक्रम साऊ का आरोप है कि अचानक मिली यह लोकप्रियता अब बिक्रम और उनके परिवार के लिए डर का सबब बन गई है. पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार फोन कॉल्स और व्हाट्सएप वीडियो कॉल्स आ रहे हैं. पीड़ित दुकानदार ने दावा किया कि इन कॉल्स के जरिए उन्हें और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने और जान से मारने की सीधी धमकियां दी जा रही हैं.

Advertisement

इस घटना ने बिक्रम साऊ और उनके परिवार को गहरे डर और चिंता में डाल दिया है. इस मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को पहले ही दे दी गई है. शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रही इन धमकी भरी कॉल्स ने इलाके में चिंता और सनसनी भी पैदा कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement