नोएडा: Youtuber Deepak Nagar का कत्ल, शराब पार्टी में बुलाकर दोस्तों ने की थी पिटाई, अस्पताल में तोड़ा दम

घर से बुलाकर दोस्तों ने पहले शराब पार्टी की फिर मारपीट कर यूट्यूबर को घायल कर दिया. जिसके बाद घायल अवस्था में परिजनों ने यूट्यूबर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

Advertisement
यूट्यूबर दीपक नागर यूट्यूबर दीपक नागर

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 30 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

ग्रेटर नोएडा के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में घर से बुलाकर दोस्तों ने पहले शराब पार्टी की फिर मारपीट कर यूट्यूबर को घायल कर दिया. जिसके बाद घायल अवस्था में परिजनों ने यूट्यूबर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement

बता दें कि दनकौर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में 28 जनवरी की रात में मनीष ने अपने घर पर पार्टी के लिए यूट्यूबर दीपक नागर को बुला लिया. जहां पर पहले शराब पार्टी में सभी ने एक साथ शराब पी और उसके बाद मनीष व अन्य लोगों ने दीपक के साथ जमकर मारपीट की. 

मारपीट के बाद दीपक अपने घर पहुंचा. जहां से परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की शाम को उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस ने क्या बताया?

मामले में एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में 28 जनवरी की रात में मनीष के घर पर पार्टी थी, जिसमें यूट्यूबर दीपक को भी बुलाया गया था. वहां पर उन लोगों ने पार्टी में शराब पी और फिर उसके बाद किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई. 

Advertisement

सिर में ब्लड की क्लॉटिंग हो रही थी; डॉक्टर

लड़ाई में दीपक के सिर में पंच लग गया. घर पहुंचने के 1 से 2 घंटे के बाद दीपक की तबीयत खराब हो गई. उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने पाया कि उसके सिर में ब्लड की क्लॉटिंग हो रही थी जिसके चलते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई.

फिलहाल, परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »