आशिक ने हाथ पकड़े, बीवी ने पैर... और घोंट दिया शौहर का गला! अब कब्र से बाहर आएगा मेरठ की 'कातिल' हसीना का सच

मेरठ के फतल्लेहपुर निवासी राजमिस्त्री तालिब की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में बदल गया है. परिजनों का आरोप है कि पत्नी इल्मा ने अपने प्रेमी अमन के साथ मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर तालिब की हत्या की. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी है.

Advertisement
पत्नी इल्मा ने आशिक अमन के साथ पति तालिब की हत्या की (Photo- ITG) पत्नी इल्मा ने आशिक अमन के साथ पति तालिब की हत्या की (Photo- ITG)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST

यूपी के मेरठ में कुछ दिन पहले हुई युवक की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में बदल गया है. मृतक के चचेरे भाई ने उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी इल्मा और उसके कथित प्रेमी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है. परिजनों ने पत्नी के कथित कबूलनामे का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है.

Advertisement

बता दें कि लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतल्लेहपुर निवासी तालिब (30) राजमिस्त्री था. 28 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी. पत्नी इल्मा (27) ने परिजनों को मौत स्वाभाविक बताई. इसके बाद परिजन शव को मुजफ्फरनगर ले गए और दफना दिया. अंतिम संस्कार से पहले रिश्तेदारों ने तालिब के शव की तस्वीरें भी खींची थीं.

बताया गया कि शव दफनाने से पहले इल्मा घर का कीमती सामान समेटती नजर आई. इससे परिजनों को शक हुआ. इसी बीच मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इल्मा के ब्यूटी स्टूडियो संचालक अमन से कथित संबंध हैं और दोनों को कई बार साथ देखा गया था.

शक के बाद परिजनों ने इल्मा से तालिब का मोबाइल मांगा तो उसने मोबाइल गुम होने की बात कही. परिजनों ने तलाश की तो 2 अक्टूबर को मोबाइल कपड़ों के बीच छिपा मिला. मोबाइल की जांच में अमन और इल्मा के बीच बातचीत, कॉल डिटेल और वॉयस रिकॉर्डिंग से जुड़े कई तथ्य सामने आए. परिजनों ने तालिब की मौत के बाद खींची गई तस्वीरों को दोबारा देखा तो उसके गले पर संदिग्ध निशान दिखाई दिए. इसके बाद उन्होंने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई.

Advertisement

परिजनों का दावा है कि इल्मा ने पूछताछ के दौरान हत्या की पूरी घटना बताई. इसका वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है. वीडियो में कथित तौर पर इल्मा बता रही है कि 28 सितंबर को तालिब के घर लौटने के बाद विवाद हुआ था. इसके बाद उसने अमन को फोन कर बुलाया. आरोप है कि अमन अपने एक साथी के साथ पहुंचा और तालिब के साथ मारपीट की.

परिजनों के मुताबिक, इल्मा ने कथित तौर पर बताया कि अमन ने उसके दुपट्टे से तालिब का गला दबाया, जबकि उसके साथी ने तालिब के हाथ और इल्मा ने पैर पकड़ रखे थे. इसके बाद तालिब की मौत हो गई. आरोप है कि अमन ने इल्मा से घटना को छिपाने के लिए मौत को आत्महत्या या स्वाभाविक मौत बताने को कहा और इद्दत पूरी होने के बाद शादी करने का भरोसा दिया.

तालिब की शादी करीब चार साल पहले इल्मा से हुई थी. दोनों की तीन साल की बेटी है. परिजनों का आरोप है कि इल्मा और अमन के बीच काफी समय से संबंध थे और दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा गया था. वहीं इल्मा ने कथित तौर पर पूछताछ में तालिब पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

Advertisement

लोहियानगर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »