लखनऊ का VIP होटल, कमरा नंबर- 1037... और 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत; मां बोली- 'अवनीश को प्यार था तो बेटी को मारा क्यों'

सुशांत गोल्फ सिटी के ओमेक्स न्यू हजरतगंज स्थित होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्षीय समरीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी युवक अवनीश फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, और परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.

Advertisement
समरीन की मौत पर मां ने लगाए अवनीश पर आरोप (Photo- ITG) समरीन की मौत पर मां ने लगाए अवनीश पर आरोप (Photo- ITG)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ ,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

लखनऊ के पॉश इलाके सुशांत गोल्फ सिटी में सोमवार शाम एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया. ओमेक्स न्यू हजरतगंज स्थित होटल सेलेश्टियल की 10वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर 24 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई. इतनी ऊंचाई से जमीन पर गिरते ही युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद होटल में अफरातफरी मच गई, वहीं कमरे में मौजूद साथी युवक मौके से फरार हो गया.

Advertisement

पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान लखनऊ के चौक इलाके की रहने वाली समरीन (24) के रूप में हुई है. जांच में सामने आया कि समरीन सोमवार दोपहर करीब 11:46 बजे सुल्तानपुर निवासी अवनीश के साथ होटल पहुंची थी. दोनों होटल के कमरा नंबर 1037 में ठहरे हुए थे. इसके बाद शाम करीब 6 बजे अचानक युवती 10वीं मंजिल की बालकनीसे सीधे नीचे आ गिरी. वारदात के तुरंत बाद युवक वहां से रफूचक्कर हो गया.

समरीन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार में पांच बहनें और दो भाई हैं. दोनों भाई विदेश में जरदोजी का काम करते हैं. बड़ा भाई इमरान सऊदी में और छोटा भाई आमिर ओमान में है. पिता की सात 16 पहले मुंबई में मौत हो चुकी है. समरीन अपनी मां और बहनों के साथ रहती थी. वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे छोटी बहन हबीबा के लिए कपड़े खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी.

Advertisement

परिजनों के अनुसार समरीन का वैवाहिक जीवन भी तनावपूर्ण चल रहा था. करीब 6 साल पहले चौपटिया तंबाकू मंडी के पास उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद एक बच्चा हुआ, जिसकी छह माह की उम्र में ही मौत हो गई थी. शादी के सालभर बाद से ही पति से विवाद चल रहा था और कोर्ट में केस लंबित था, जिसमें मंगलवार को पेशी भी थी.

इसी होटल की छत से गिरकर हुई थी समरीन की मौत

मृतका की मां ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई और कहा, हमारी बच्ची को क्यों मारा? अगर मेरी लड़की उससे प्यार करती थी, तो वह उसे रख लेता, उससे शादी कर लेता... मारा क्यों? किसी लड़की से एक लड़के की ऐसी क्या दुश्मनी हो सकती है? उसने ऐसा क्या कर दिया था कि 10वें माले से सीधे नीचे फेंक दिया?

वहीं, मृतका के मौसा मोहम्मद शकील ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि समरीन नखास कपड़े लेने गई थी, जहां से आरोपी उसे बहला-फुसलाकर होटल ले गया. परिजनों का आरोप है कि आरोपी पिछले 4 महीने से समरीन के पीछे पड़ा था और उसे लगातार परेशान कर रहा था. मौसा ने अंदेशा जताया कि पहले समरीन की जान ली गई और फिर मामले को दूसरा रूप देने के लिए 10वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया.

Advertisement

डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों के बैकग्राउंड, कॉल डिटेल्स और आपसी रिश्तों की बारीकी से पड़ताल कर रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह खुदकुशी है, कोई हादसा या फिर सोची-समझी आपराधिक साजिश. परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »