चेहरे पर मास्क, लंगड़ाते कदम... सूर्या मर्डर के आरोपी मंजीत को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज छात्र हत्याकांड में आरोपी मंजीत चौहान को कोर्ट में पेश किया गया. चेहरे पर मास्क और लंगड़ाते हुए पहुंचे आरोपी को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मंजीत पर बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को चार गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
छात्र हत्याकांड का आरोपी मंजीत कोर्ट में पेश.(Photo: Roshan Jaiswal/ITG) छात्र हत्याकांड का आरोपी मंजीत कोर्ट में पेश.(Photo: Roshan Jaiswal/ITG)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूर्या की हत्या के मामले में आरोपी छात्र मंजीत चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. शनिवार शाम भारी सुरक्षा के बीच उसे वाराणसी न्यायालय में रिमांड मजिस्ट्रेट स्पेशल जज सौम्या पांडेय की अदालत में पेश किया गया.

अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी मंजीत चौहान की रिमांड मंजूर करते हुए उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया. पेशी के दौरान आरोपी ने पूरी तरह चुप्पी साधे रखी और किसी भी सवाल का जवाब देने से बचता रहा.

Advertisement

इस दौरान पुलिस ने मंजीत के चेहरे को मास्क से ढक रखा था. अदालत परिसर में लाते और ले जाते समय वह लंगड़ाते हुए चलता नजर आया.

यह भी पढ़ें: कौन था सूर्य प्रताप सिंह? जिसकी मौत से कांपा वाराणसी के कॉलेज का परिसर, वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारकर कर दी गई हत्या

सनसनीखेज हत्या से मचा था हड़कंप

गौरतलब है कि उदय प्रताप कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की कॉलेज परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी मंजीत चौहान ने उस पर चार गोलियां चलाई थीं.

इनमें से दो गोलियां सूर्य के सिर में और दो पेट में लगी थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इस घटना से कॉलेज परिसर और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

Advertisement

मामले में पुलिस ने मंजीत चौहान और उसके साथी अनुज ठाकुर के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया था.

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने शुक्रवार शाम मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले भागने के दौरान मंजीत चौहान कॉलेज की चाहरदीवारी फांदते समय घायल हो गया था, जिसके कारण वह लंगड़ाकर चल रहा था.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »