नंबर प्लेट पर 'UGC K बाप' लिखा देख भड़के SHO, बोले- गजब पागल हैं लोग

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में विकास भवन के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट की जगह 'UGC K बाप' लिखवाने वाला युवक पुलिस के रडार पर आया. बुलेट जब्त कर आरोपी को थाने ले जाया गया. बाइक नगर निगम में संविदा कर्मचारी कृतिभान मणि त्रिपाठी की पाई गई.

Advertisement
बुलेट को पुलिस ने किया जब्त (Photo: Screengrab) बुलेट को पुलिस ने किया जब्त (Photo: Screengrab)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में विकास भवन के पास पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की, जिस पर नंबर प्लेट की जगह UGC K बाप लिखा था. यह मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी थी. कैंट पुलिस के थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा की अगुवाई में गश्त और वाहन जांच के दौरान यह वाहन पकड़ में आया.

बुलेट की जांच करने पर पता चला कि यह बाइक कृतिभान मणि त्रिपाठी नाम के शख्स की है. वह उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी का निवासी है और नगर निगम में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करता है. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी.

Advertisement

पुलिस ने की विवादित नंबर प्लेट वाली बाइक जब्त

वाहनों पर जाति-धर्म या स्टाइलिश तरीके से लिखना अक्सर स्टेटस सिंबल माना जाता है. इसके लिए पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है. इस मामले में युवक ने नंबर प्लेट की जगह लिखा संदेश विवादास्पद पाया गया, जिससे वाहन जब्त करना पड़ा.

कैंट पुलिस ने बताया कि वाहन के मालिक के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मामले की पुष्टि करते हुए कहा गया कि वाहन का मालिक वाहन को सही तरीके से नंबर प्लेट के बिना सड़क पर नहीं चला सकता था.

स्टेटस सिंबल के नाम पर नियम उल्लंघन पर पुलिस सख्त

यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन अनिवार्य है और ऐसे किसी भी उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement