वाराणसी के यूपी कॉलेज में BSc छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, छावनी में तब्दील हुआ कैंपस

वाराणसी के यूपी कॉलेज में आपसी विवाद के चलते बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गाजीपुर निवासी छात्र पर सहपाठी ने अंधाधुंध फायरिंग की और पिस्टल फेंककर फरार हो गया. घटना से गुस्साए छात्रों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पूरे कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

Advertisement
मृतक बीएससी का छात्र था (Photo- Screengrab) मृतक बीएससी का छात्र था (Photo- Screengrab)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

यूपी के वाराणसी में दिनदहाड़े हुए एक हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया. दरअसल, शुक्रवार सुबह  यूपी कॉलेज (उदय प्रताप कॉलेज) में बीएससी के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर पिस्टल फेंककर फरार हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर कई थाने की फोर्स पहुंच गई. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कार्यवाही की जा रही है. 

Advertisement

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक सूर्य प्रताप सिंह बीएससी का छात्र था और मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला था. उसे कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय कैंपस में गोली मारी गई. छात्रों के आपसी विवाद में घटना अंजाम दी गई. 

23 वर्षीय छात्र की आपसी विवाद में हत्या 

पूरा मामला वाराणसी के यूपी कॉलेज का है, जहां पढ़ने वाले बीएससी के छात्र सूर्य कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. गाजीपुर निवासी सूर्य प्रताप को आरोपी छात्र ने मामूली विवाद के बाद कई गोलियां मारीं, जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. वहीं, इस वारदात के बाद हमलावर अपनी पिस्टल और कारतूस वहीं फेंककर बाइक से फरार हो गया. 

घटना के विरोध में कॉलेज के छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. हालात बिगड़ते देख मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. 

Advertisement

पुलिस की 6 टीमें लगाई गईं 

अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा के मुताबिक, दो छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी जिसमें एक छात्र ने दूसरे पर फायर झोंक दिया. घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया. तहरीर प्राप्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. 

वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमें लगाई गई हैं. एफएसएल की टीम घटनास्थल पर है. जांच-पड़ताल की जा रही है. दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. मुख्य आरोपी का नाम मंजीत बताया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement