पेड़ से लटका मिला 10 दिन पुराना शव... बिजनौर में मचा हड़कंप, पहचान नहीं

बिजनौर में गांव वालों को पेड़ से लटका एक शव मिला, जिसे पुलिस ने करीब 10 दिन पुराना बताया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है और मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

Advertisement
गांव वालों का कहना है कि शव सड़ चुका था. गांव वालों का कहना है कि शव सड़ चुका था.

ऋतिक राजपूत

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पेड़ से शख्स का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने शव को पेड़ पर लटका देखा तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की.

शव की हालत देखकर पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि यह करीब 10 दिन पुराना है. काफी समय तक पेड़ पर लटके रहने की वजह से शव सड़ने लगा था. हालांकि, मृतक कौन है और उसकी मौत किन हालात में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास के गांवों और दूसरे इलाकों में जानकारी जुटाकर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: किचन में चोरी की बिजली से चल रहा था हीटर... बिजनौर में जांच करने पहुंचे JE साहब को घेरा, मारपीट का Video हुआ वायरल

पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पिछले हफ्ते भी मिला था महिला का शव

बिजनौर में पिछले हफ्ते भी एक अलग मामले में गन्ने के खेत से एक महिला का शव मिला था. महिला के शरीर पर जलने के निशान थे और उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था. पुलिस को शक था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई.

यह भी पढ़ें: बिजनौर में मस्जिद के नीचे कुआं होने का दावा! हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान, भारी पुलिस बल तैनात

Advertisement

पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 25 साल थी. उसके शव के पास दो साल की एक बच्ची रोती हुई मिली थी. उस मामले में भी पुलिस महिला और बच्ची की पहचान तुरंत नहीं कर सकी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »