वाराणसी में सपा के लाल बिहारी यादव तो आगरा में डॉ. आकाश अग्रवाल ने लहराया जीत का परचम

वाराणसी में समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि मेरी यह जीत सरकार से शिक्षकों की नाराजगी की वजह से है. वहीं दूसरी ओर सपा प्रत्याशी डॉक्टर आकाश अग्रवाल ने जीत का परचम लहराया है.

Advertisement
एमएलसी चुनाव को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा सकता है. (Photo: Screengrabs) एमएलसी चुनाव को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा सकता है. (Photo: Screengrabs)

सुरेंद्र कुमार गुप्ता / रोशन जायसवाल / नितिन उपाध्याय

  • वाराणसी,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

वाराणसी में एक बार फिर शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है. यहां  जीत का सेहरा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव के सिर पर बंधा है. लगभग 5000 वोट से सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्रा को हरा दिया है. लाल बिहारी ने पिछली बार की तुलना में पांच गुना मार्जिन से जीत हासिल की है.

Advertisement

वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने के बाद खास बातचीत में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने बताया कि यह पूरी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश है. हम धन्यवाद देना चाहते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जिन्होंने शिक्षकों की पीड़ा को समझा और शिक्षकों की पीड़ा को हल करने की घोषणा की. उन्होंने आगे बताया कि जीत के 5000 वोट का अंतर यह सबूत है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पढ़े लिखे ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी किए हुए लोगों का भरोसा है.

पिछले साल के मुकाबले 5 गुना से ज्यादा मार्जिंन की जीत
लाल बिहारी यादव ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले 5 गुना ज्यादा बड़ी मार्जिन से जीत हासिल करने के पीछे भाजपा के प्रति लोगों की बड़ी नाराजगी है. शिक्षक एमएलसी में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार भारतीय जनता पार्टी के दावे कि प्रबुद्ध वर्ग उनके साथ है.

Advertisement

लाल बिहारी यादव ने इसको भाजपा के लिए बहुत बड़ा संदेश बताया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पढ़े-लिखे लोग एंटी बीजेपी मानसिकता के हैं.  शिक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नीति इतनी खराब है कि उन्होंने शिक्षा को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय को इन्होंने 2017 में आते ही बंद कर दिया. मदरसों में मिलने वाले आधुनिक शिक्षकों के मानदेय को केंद्र और प्रदेश दोनों ही सरकारों ने बंद कर दिया. 

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में पुरानी पेंशन नीति को बंद किया गया. इस सरकार के पास मौका था, लेकिन फिर भी इसे बहाल नहीं किया. इस सरकार ने एडेड विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा नियमावली को भी बर्बाद कर दिया.  एक भी संस्कृत विद्यालय इन्होंने ग्रांट पर नहीं लिया. इसी वजह से सारे संवर्ग के शिक्षक इनसे नाराज हैं.

आगरा में सपा एमएलसी ने लगाया मारपीट का आरोप
वहीं दूसरी ओर आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जीत गए हैं.  इससे पहले देर मतगणना के दूसरे राउंड के आखिरी में हुए हंगामे और मारपीट को लेकर सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाए थे. आकाश अग्रवाल का कहना था कि विवाद की शुरुआत भाजपा प्रत्याशी की तरफ से हुई थी. उन्होंने कहा कि काउंटिंग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे पूरे घटनाक्रम का सच सामने ला सकते हैं.

Advertisement

आकाश अग्रवाल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से साफ हो जाएगा कि झगड़ा किसने किया और किस पर जानलेवा हमला हुआ. उन्होंने पिछली बार के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी उनकी जीत के बाद तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी ने मंडलायुक्त को खरीदने का आरोप लगाया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »