यूपी में आंधी-बारिश का कहर, CM योगी ने अफसरों से कहा- फील्ड में निकलो, 24 घंटे में दो मुआवजा

उत्तर प्रदेश में मौसम ने ऐसा यू-टर्न मारा कि कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. मौसम के इस कहर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है और अफसरों को निर्देश दिए हैं कि फील्ड में निकलो, नुकसान का आंकलन करो और 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों तक मुआवजा पहुंचाओ.

Advertisement
सीएम योगी ने कहा- राहत देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. (File Photo: ITG) सीएम योगी ने कहा- राहत देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. (File Photo: ITG)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली ने जमकर तबाही मचाई. कहीं पेड़ गिरे, कहीं बिजली सप्लाई ठप हुई तो कई जगहों पर जान-माल का नुकसान भी हुआ. मौसम के इस कहर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है.

सीएम योगी ने आंधी, अतिवृष्टि और बिजली गिरने से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

सरकार की तरफ से साफ कहा गया है कि जिन परिवारों को नुकसान हुआ है, उनका तत्काल आंकलन किया जाए और 24 घंटे के भीतर अनुमन्य मुआवजा दिया जाए. पीड़ितों को राहत के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़े.

यह भी पढ़ें: आग उगलते सूरज की दिल्ली-NCR में 4 दिन छुट्टी! नौतपा में धूलभरी आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें Nautapa का मॉडर्न साइंस कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ दफ्तरों में बैठकर रिपोर्ट न लें, बल्कि प्रभावित इलाकों में जाएं, लोगों से बात करें और यह सुनिश्चित करें कि हर जरूरतमंद परिवार तक मदद पहुंचे.

सीएम योगी ने यह भी कहा कि जिन इलाकों में फसल, मकान या पशुधन को नुकसान हुआ है, वहां तुरंत सर्वे कराया जाए. साथ ही राहत राशि देने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए.

Advertisement

बिजली गिरने और तेज आंधी की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की भी अपील की गई है. प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब होने की वजह से पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और ग्रामीण इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं. प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. सरकार का कहना है कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी और राहत कार्यों में तेजी लाई जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »