'पहले इनोवेशन समिट में कोई इंडस्ट्री लीडर आता तक नहीं था', CM योगी का सपा पर निशाना

सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकार खतरनाक थी. उन्होंने कहा कि उस समय जो स्थितियां थीं, वे बेहद भयावह थीं. मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा का मतलब दंगा, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अराजकता है.

Advertisement
CM योगी ने कहा- आज यूपी के हर गांव और शहर में खुशहाली का माहौल है. (Photo: ITG) CM योगी ने कहा- आज यूपी के हर गांव और शहर में खुशहाली का माहौल है. (Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आज से 10 साल पहले अगर कोई कहता जीसीसी इनोवेशन समिट लखनऊ में होना है, तो आपमें से कोई भी व्यक्ति यहां नहीं आता.

सीएम योगी ने कहा, उन्हें याद है कि 2015-16 में उत्तर प्रदेश में एक इन्वेस्टर समिट होना था, लेकिन उसमें एक भी इंडस्ट्री लीडर नहीं आया और सभी ने मना कर दिया था.

Advertisement

इसके बाद उस समय की जो सरकार थी, वो खतरनाक थी,  उन्होंने दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में समिट का आयोजन किया था. यानी इन्वेस्टमेंट यूपी में होना था और समिट दिल्ली में हो रहा था. सीएम योगी ने कहा कि उस समय जो स्थितियां थीं, वे बेहद भयावह थीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश की पहचान भय, अराजकता और माफिया प्रवृत्ति के तत्वों के वर्चस्व से थी. राज्य की छवि एक ऐसे प्रदेश के रूप में थी जो 'पॉलिसी पैरालिसिस' था. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उस दौर की सरकार के कुछ MoU देखने पर हंसी आती है, क्योंकि उस समय की सरकारों को इंग्लिश के 'OR' और हिंदी के 'और' में भी अंतर महसूस नहीं होता था.

मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा का मतलब दंगा, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अराजकता है.

Advertisement



आज यूपी में खुशहाली का माहौल: CM योगी

इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'आज यूपी के हर गांव और शहर में खुशहाली का माहौल है, चारों ओर उल्लास है, उमंग है, उत्साह है, यही तो 'रामराज्य' है.'

उन्होंने जानकारी दी कि इसे विस्तार प्रदान करते हुए कानपुर नगर के बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹411 करोड़ लागत की 48 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम में आज सम्मिलित हुआ. इस मौके पर विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »