मंडल-कमंडल का संतुलन, अवध-काशी का दबदबा, यूथ पर फोकस... टीम पंकज में ये X-फैक्टर

उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन का ऐलान गुरुवापर को कर दिया गया है. पंकज चौधरी की अगुवाई वाली टीम में कुल 64 सदस्यों को जगह मिली है, जिसमें सबसे ज्यादा ओबीसी नेताओं को जगह मिली है तो सवर्ण जातियों का भी पूरा ख्याल रखा गया है. इस तरह बीजेपी ने मंडल और कंमडल का संतुलन बनाने का दांव चला है.

Advertisement
यूपी में बीजेपी की नई सोशल इंजीनियरिंग (Photo-ITG) यूपी में बीजेपी की नई सोशल इंजीनियरिंग (Photo-ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:41 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. यूपी बीजेपी की इस नई कार्यकारिणी में 64 लोगों को जगह मिली है. सूबे के क्षेत्रीय अध्यक्ष,  उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री सहित अलग-अलग मोर्चे के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. टीम पंकज के जरिए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन ही नहीं साधा बल्कि 'मंडल और कंमडल' का समीकरण बनाया है. 

Advertisement

यूपी बीजेपी में पंकज चौधरी को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही उनकी नई टीम बनाने की कवायद जारी ही थी. केंद्रीय नेतृत्व की ओर से मंजूरी मिलने के बाद टीएम का ऐलान कर दिया गया है. 

उत्तर प्रदेश बीजेपी के सगंठन में 64 पाधिकारियों को शामिल गया है, जिसमें युवा और महिलाओं को खास तवज्जे दी गई है. इसके अलावा जाति समीकरण के लिहाज से देखें तो ओबीसी और दलितों का दबदबा है. वेस्ट से यूपी पूर्वांचल तक और अवध से लेकर काशी तक बीजेपी के क्षेत्रीय समीकरण ही नहीं बल्कि यूपी में 'मंडल और कमंडल’ के संतुलन को दर्शाता है. 

बीजेपी की  'मंडल कममंडल' पॉलिटिक्स
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अगुवाई में बनी टीम में 64 पदाधिकारियों जगह मिली है, जिसमें 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष, 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 मंत्री बने हैं. इसके अलावा अलग-अलग मोर्चे के अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है. टीएम पंकज में जिन 64 पदाधिकारियों को जगह मिली है, उसमें  47 फीसदी तो 41 फीसदी सामान्य वर्ग को जगह मिली है. इसके अलावा 12 फीसदी दलित और आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया है. 

Advertisement

यूपी की नई कार्यकारिणी में ओबीसी को सबसे अधिक तरजीह दी गई है. कुल 64 पदाधिकारियों में से 30 यानी 47 फीसदी सदस्य ओबीसी समाज से आते हैं.  बीजेपी के 'मंडल और कमंडल' के संतुलन को दर्शाता है. 

वहीं, टीएम पंकज में सामान्य वर्ग से 26 पदाधिकारियों को शामिल किया गया, जो करीब 41 फीसदी है. इसके अलावा, दलित समाज से जुड़ाव गहरा करने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति के 7 सदस्यों (11 प्रतिशत) और अनुसूचित जनजाति के 1 सदस्य (2 प्रतिशत) को टीम में स्थान मिला है. 

टीम पंकज में किस जाति का दबदबा
उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन की कमान ओबीसी समाज से आने वाले पंकज चौधरी के हाथों में है. अब लंबे समय के बाद घोषित हुई टीम पंकज के जातिवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज को जगह मिली है.  ब्राह्मण समाज से  10 (16 फीसदी) सदस्य बने हैं. इसके बाद  क्षत्रिय समाज से 7 (11 फीसदी),  भूमिहार समाज से 5 (8 फीसदी) और वैश्य समाज से 4 (6 फीसदी) पदाधिकारी बनाए गए हैं. 

ओबीसी जातियों में कुर्मी समाज को 3 (5 प्रतिशत), जाट को 3 (5 प्रतिशत), जबकि यादव, पाल, गुर्जर, लोधी और शाक्य समाज को भी सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की गई है. शाक्य-सैनी-कुशवाहा समुदाय के लोगों को संगठन में ओबीसी में सबसे ज्यादा अहमियत मिली है. 

Advertisement

अवध और काशी क्षेत्र को तवज्जे मिली
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपने संगठन को 6 हिस्सों में बांटकर रखा है. टीम पंकज में सेंट्रल यूपी यानि अवध क्षेत्र से सबसे ज्यादा 16 और काशी क्षेत्र से 13 पदाधिकारी बनाए गए हैं.  इसके अलावा बीजेपी ने अपने 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों में 4 4 ओबीसी और ब्राह्मण और भूमिहार एक-एक बनाए गए हैं.  भौगोलिक और क्षेत्रीय समीकरणों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के सभी छह सांगठनिक क्षेत्रों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व दिया गया है.

नई टीम में अवध क्षेत्र को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है, जहां से 16 पदाधिकारियों (25 प्रतिशत) को चुना गया है. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाले काशी क्षेत्र से 13 पदाधिकारियों (20 प्रतिशत) को टीम में जगह दी गई है. पश्चिम उत्तर प्रदेश से 10 (16 प्रतिशत),  ब्रज क्षेत्र से 9 (14 प्रतिशत) जबकि कानपुर और गोरखपुर क्षेत्रों से 8-8 पदाधिकारियों (13-13 प्रतिशत) को शामिल कर पूरे सूबे को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया गया है. 

युवा और पढ़े-लिखे लोगों को अहमियत
 प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की इस नई टीम की सबसे बड़ी खासियत इसकी शैक्षणिक योग्यता और युवा ऊर्जा है.  टीम के 64 पदाधिकारियों में से 29 पोस्ट ग्रेजुएट, 25 ग्रेजुएट और 4 पीएचडी धारक हैंय इसके अलावा बी.टेक, एलएलबी और एमबीए जैसी व्यावसायिक डिग्री वाले चेहरों को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है. इससे पार्टी की प्रशासनिक और रणनीतिक क्षमता को नई धार मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

बीजेपी ने युवाओं को मौका देने की रणनीति के तहत उम्र के समीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया हैय टीम में 50 वर्ष से कम आयु वाले नेताओं की भारी बहुलता है. 35 वर्ष से कम उम्र के 2, 40 वर्ष से कम के 11, 45 वर्ष से कम के 16 और 50 वर्ष से कम आयु के 27 नेताओं को शामिल कर संगठन में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का स्पष्ट संदेश दिया गया.

आधी आबादी पर बीजेपी खास फोकस
बीजेपी ने यूपी संगठन में आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कुल 13 महिला पदाधिकारियों को जगह दी है.  इनमें 4 महिला उपाध्यक्ष, 1 महिला महामंत्री और 8 महिलाओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे साफ संकेत मिलता है कि बीजेपी संगठन ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी को भी प्राथमिकता दी है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »