फेसबुक पर 'शूटर' की तलाश, ₹5000 का एडवांस: पाकिस्तान की आतंकी साजिश में ऐसे फंसा बलरामपुर का शहरोज

यूपी ATS ने बलरामपुर से 29 वर्षीय शहरोज अहमद को ISI नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोपी फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी एजेंट जसवीर चौधरी के संपर्क में आया था. वह ₹5,000 एडवांस लेकर राजस्थान के श्रीगंगानगर से हथियार व विस्फोटक हासिल कर आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था.

Advertisement
29 वर्षीय शहरोज अहमद गिरफ्तार (Photo- Screengrab) 29 वर्षीय शहरोज अहमद गिरफ्तार (Photo- Screengrab)

संतोष शर्मा

  • बलरामपुर ,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

यूपी ATS ने बलरामपुर के 29 वर्षीय शहरोज अहमद को ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया था. वह राजस्थान के श्रीगंगानगर से हथियार और विस्फोटक हासिल कर आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में जुटा था.

ऑनलाइन नेटवर्क और ISI का जाल

Advertisement

 आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने बलरामपुर जिले के गैसड़ी थाना क्षेत्र स्थित जमधरा गांव निवासी 29 वर्षीय शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया है. आरोपी अक्टूबर 2025 में फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानी ISI एजेंट जसवीर चौधरी के संपर्क में आया था. वह फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल हुआ. इस ऑनलाइन नेटवर्क ने भारत में आतंकी साजिश को अंजाम देने और अन्य युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से काम किया.

श्रीगंगानगर से हथियार सप्लाई की साजिश

आईएसआई एजेंट ने फेसबुक पर 'हिम्मत और जिगर वाले शूटरों' की तलाश संबंधी पोस्ट डाली थी, जिस पर शहरोज ने प्रतिक्रिया दी. इसके बाद आरोपी को राजस्थान के श्रीगंगानगर जाकर हथियार और विस्फोटक सामग्री लेने का टास्क मिला. इस काम के लिए उसके खाते में 5,000 रुपये भेजे गए थे. हाल ही में मुंबई से अपने गांव लौटे आरोपी की श्रीगंगानगर जाने की पूरी तैयारी थी, लेकिन रवाना होने से पहले ही एटीएस ने उसे दबोच लिया.

Advertisement

डिजिटल साक्ष्य और कानूनी कार्रवाई

एटीएस ने आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं, जिनसे अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. निगरानी से बचने के लिए आरोपी सिग्नल ऐप का इस्तेमाल करता था. पूछताछ में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं को जोड़ने की साजिश का भी खुलासा हुआ है. इस मामले में लखनऊ स्थित थाना एटीएस में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----
इनपुट- सुजीत शर्मा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »