खिचड़ी खाते ही बिगड़ी तबियत, चिल्लाने लगा परिवार, 9 लोगों को फूड पॉइजनिंग

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के नदौली गांव में खिचड़ी और दही खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 5 की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने की बात कही है.

Advertisement
9 लोगों को फूड पॉइजनिंग (Photo: itg) 9 लोगों को फूड पॉइजनिंग (Photo: itg)

सूरज सिंह

  • उन्नाव,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है. यहां खिचड़ी और दही खाने से एक ही परिवार के 9 लोगो की हालत अचानक बिगड़ गई. सभू को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया है. इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के नदौली गांव में 55 साल के राजपाल के परिवार के 9 लोगों की हालत खाना खाने की बाद अचानक बिगड़ गई. सभी को उलटी,दस्त , पेट दर्द होने लगा और सभी चिल्लाने लगे,  तभी ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उनके कानपुर रेफर कर दिया जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार रामपाल के घर शुक्रवार को परिवार के सभी लोगो ने खिचड़ी और दही खाया था उसके बाद उनके परिवार में बच्चे महिलाये , बुजुर्ग सभी लोगो की हालत अचानक बिगड़ गई 52 वर्षित रानी ,8 वैशित शानू , आरती ,सरिता, दीपिका सहित 9 लोग बीमार हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था शनिवार को सभी ठीक होकर घर आ गए थे लेकिंग रविवार को फिर से कई लोग बीमार हो गए जिनको जिला अस्पताल के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है जिनके 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है

Advertisement

पीड़ितों के रिश्तेदार सावन ने ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा दिया है. उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में एक बेड पर दो लोगों को लेटाने पर आरोप लगाया है. अस्पताल में बेड खाली नहीं किये गए और ना ही ठीक से देखा जा रहा है, सभी को रेफर कर दिया गया है. 5 एंबुलेंस की जरुरत हैं पर यहां दो ही एम्बुलेंस होने की बात कही गई है.  वहीं जिला अस्पताल के डाक्टर ने बताया की 9 लोग लाये गए थे जिनको बताया गया था फ़ूड पोइज़निंग हुई है उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है.
 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement