झांसी में चाचा ने की रेप की कोशिश, असफल रहने पर भतीजी को मार डाला

यूपी में बीते दिनों गड्ढे में एक शव मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग युवती की मौत की गुत्थी सुलझा ली है. युवती के अपने चाचा ने ही उसकी हत्या कर दी थी और शव को गड्ढे में फेंक दिया था. पुलिस के दावे के मुताबिक आरोपी चाचा जब अपनी भतीजी से रेप करने में कामयाब नहीं हो पाया तो उसने लड़की की हत्या कर दी.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमित श्रीवास्तव

  • झांसी,
  • 31 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

यूपी के झांसी में 17 साल की लड़की की खून से लथपथ लाश उसके घर के पास मिलने के बाद अब पुलिस ने हत्या की ये गुत्थी सुलझा ली है. बबीना थाना क्षेत्र के गोचीखेड़ा आदिवासी बस्ती की रहने वाली युवती का शव एक गड्ढे में पड़ा हुआ मिला था. 

अर्धनग्न हालत में किशोरी का शव मिलने के बाद झांसी से लेकर लखनऊ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. घटना को लेकर सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार को भी घेरा था. 

Advertisement

पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जैसे ही अपनी पड़ताल आगे बढ़ाई तो पुलिस को चौंकाने वाले तत्वों का पता चला. पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की पर उसके चाचा की गलत नजर थी.

चाचा ने ही की थी हत्या

बताया जा रहा है कि लड़की के चाचा ने लड़की से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की और जब इसमें सफल नहीं हो पाया तो उसकी हत्या कर दी. पुलिस जांच में मृतक युवती का चाचा पुलिस के शिकंजे में फंसता चला गया. 

पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उससे हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई. सच्चाई जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए. इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी चाचा पोर्न फिल्में देखने का आदी था.

Advertisement

चाचा ने क्यों की हत्या?

28 दिसंबर की शाम को मृतक युवती जब शौच के लिए घर से बाहर निकली तो भतीजी के पीछे आरोपी चाचा भी उसके पीछे चला गया. शौच के दौरान ही उसने भतीजी को पीछे से दबोच लिया और उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा.

जब मृतक ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने चाचा ने भतीजी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई. भतीजी की हत्या के बाद आरोपी चाचा ने  लड़की के शव को गड्ढे में फेंक दिया और सिर पर भारी पत्थर फेंक कर मौका से फरार हो गया. शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे से शव को बरामद किया था.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »