'अतीक को जानते तक नहीं, हिंदू हैं हम...' विजय के एनकाउंटर पर बोली पत्नी- मुझे भी मार दो

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने आज तड़के विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मार गिराया. रोती-बिलखती उसकी पत्नी कह रही है कि हम लोग हिंदू हैं, जबरदस्ती हम लोगों को मुसलमान बताया जा रहा है. पत्नी ने कहा कि मेरे पति के साथ मुझे भी मार दिया जाए क्योंकि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है.

Advertisement
विजय के एनकाउंटर के बाद रोती-बिलखती उसकी पत्नी विजय के एनकाउंटर के बाद रोती-बिलखती उसकी पत्नी

आनंद राज

  • प्रयागराज,
  • 06 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने आज तड़के एक एनकाउंटर किया. इस एनकाउंटर में उमेश पाल को पहली गोली मारने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मार गिराया गया. विजय के एनकाउंटर पर उसकी पत्नी ने सवाल उठाया और कहा कि हम अतीक अहमद को नहीं जानते थे और मेरे पति का नाम सिर्फ विजय चौधरी है.

प्रयागराज के कोधियारा इलाके के रहने वाले विजय चौधरी को आज तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया. आजतक की टीम आज जब विजय के घर पहुंची तो वहां मातम पसरा हुआ था. एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी के घर पर रोने-बिलखने की आवाज आ रही थी. हर कोई पुलिस को कोस रहा था. पूरा परिवार एनकाउंटर की थ्योरी पर ही सवाल उठा रहा है.

Advertisement

पत्नी बोली- हमें भी मार दो

रोती-बिलखती पत्नी कह रही थी कि हम लोग हिंदू हैं, जबरदस्ती हम लोगों का नाम उस्मान बताया जा रहा है. पत्नी ने कहा कि मेरे पति के साथ मुझे भी मार दिया जाए क्योंकि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है, मैं किसके सहारे जिऊंगी. पत्नी का कहना है कि हम लोग किसी अतीक को नहीं जानते हैं, वह (विजय चौधरी) तो सीधे थे सिर्फ गाड़ी चलाया करते थे.

सुनिए विजय की पत्नी ने क्या कहा-

अतीक के बेटों ने रखा था उस्मान नाम

हालांकि, पुलिस का दावा है कि विजय चौधरी ने ही उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी. उसकी ही गोली से सरकारी गनर की भी मौत हुई है. पुलिस की माने तो विजय चौधरी का नाम अतीक के बेटों ने उस्मान रखा था और वह अतीक अहमद गैंग का शॉर्प शूटर है. उमेश पाल की हत्या में उसने ही पहली गोली चलाई थी, जिसके बाद कई शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.

Advertisement

मुखबिर के टिप पर हुई थी शिनाख्त

बताया जा रहा है कि प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल पांच बदमाशों की शिनाख्त कर ली थी, लेकिन पहली गोली चलाने वाले विजय उर्फ उस्मान को पहचान नहीं पा रही थी. पुलिस ने फिर अपने मुखबिरों को एक्टिव किया. रविवार को पुलिस के पास एक कॉल आई और उसने उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाले विजय के बारे में जानकारी दी.

आज तड़के मार गिराया गया विजय

इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने आउटर एरिया में विजय उर्फ उस्मान को पकड़ने का जाल बिछाया. तड़के जैसे ही पुलिस ने विजय उर्फ उस्मान को पकड़ने की कोशिश की तो फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विजय उर्फ उस्मान ढेर हो गया. विजय उर्फ उस्मान को अतीक गैंग का अहम सदस्य बताया जा रहा है.

घात लगाकर उमेश पाल पर हुआ था हमला

 24 फरवरी को प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल जैसे ही अपनी क्रेटा कार से उतरे थे, तभी घात लगाकर बैठे विजय उर्फ उस्मान ने फायरिंग शुरू की और गोली लगते ही उमेश जमीन पर गिर पड़े. फिर शूटर गुलाम मोहम्मद और बमबाज गुड्डू मुस्लिम समेत दूसरे बदमाशों ने उमेश समेत दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी.

Advertisement

शूटर की जानकारी देने पर मिलेगा ढाई लाख रुपया

पूरा हत्याकांड घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था. पुलिस की पड़ताल में पता चला कि उमेश पाल हत्याकांड को 7 शूटर्स ने अंजाम दिया था. इनमें अरबाज और विजय उर्फ उस्मान को एनकांउटर में यूपी पुलिस ने ढेर कर दिया, जबकि 5 अभी फरार हैं. सभी शूटर्स पर इनामी राशि को 50-50 हजार से बढ़ाकर ढाई-ढाई लाख कर दिया गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »