बच्चों ने YouTube पर देखा 'सीक्रेट हाउस गेम', फिर हुए अचानक घर से गायब, 24-Hour चैलेंज करने गए थे पूरा

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां यूट्यूब वीडियो देखने के बाद दो बच्चे घर से बाहर निकल गए. परिवार के तलाशने के बाद भी बच्चे कहीं नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

Advertisement
पुलिस और 'मिशन शक्ति' की टीम ने करीब दो घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला. (Representational Photo: Pexels) पुलिस और 'मिशन शक्ति' की टीम ने करीब दो घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला. (Representational Photo: Pexels)

उस्मान चौधरी

  • हस्तिनापुर,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

मेरठ के हस्तिनापुर में 11 और 7 साल के दो बच्चे यूट्यूब पर एक 'सीक्रेट हाउस गेम' का वीडियो देखने के बाद अचानक घर से लापता हो गए. बताया जा रहा है दोनों बच्चे यूट्यूब वीडियो से इन्फ्लुएंस होकर 24 घंटे तक छुपने का चैलेंज यानी कि '24-आवर हाइडिंग चैलेंज' पूरा करने निकल पड़े थे.

परिजनों को जैसे ही बच्चों के लापता होने की खबर मिली वे परेशान होने लगे. काफी देर बाद भी जब बच्चे कहीं नहीं मिले तो पुलिस में शिकायत कर दी गई.

Advertisement

पुलिस ने जानकारी दी कि वीडियो से प्रेरित होकर, उन्होंने '24-घंटे का चैलेंज' पूरा करने के लिए एक फार्महाउस के पास सुनसान जगह पर अपना ठिकाना बनाया था.

पुलिस और 'मिशन शक्ति' की टीम ने करीब दो घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उनके परिवारों को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें: मां से रूठकर निकली थी विधायक रोहित पवार के PA की बेटी, अगले दिन नाले में मिली लाश

सर्कल ऑफिसर (मवाना) पंकज लवानिया ने बताया कि हस्तिनापुर की बी-ब्लॉक कॉलोनी में रहने वाले ये दोनों बच्चे रविवार दोपहर अचानक घर से गायब हो गए थे.

उन्होंने बताया कि उनके परिवारों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के घरों में तलाशी ली, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

इस गेम में, खिलाड़ी कुछ नियमों का पालन करते हुए 24 घंटे के लिए एक गुप्त ठिकाना बनाते हैं और उसके अंदर छिपते हैं.

Advertisement

सर्कल ऑफिसर ने कहा कि पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि उन्होंने गेमिंग कंटेंट देखा था और उससे प्रेरित होकर खुद भी वैसा ही गेम खेलने का फैसला किया.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »