हापुड़: स्टंटबाज युवकों का पुलिस ने काटा 77 हजार का चालान, बीजेपी नेता भी शामिल

हापुड़ के धौलाना से एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें बीजेपी नेता समेत कुछ युवक दो कारों, दो बाइकों पर स्टंट और हुड़दंग करते हुए रील बना रहे थे. इस पर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए 77 हजार रुपये का चालान काटा है. एसपी हापुड़ अभिषेक वर्मा ने साफ कर दिया है स्टंट करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

Advertisement
स्टंट कर रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने लिया सख्त एक्शन स्टंट कर रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

देवेन्द्र कुमार शर्मा

  • हापुड़ ,
  • 27 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

यूपी के जनपद हापुड़ के धौलाना से एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें भाजपा नेता समेत कुछ युवक दो कारों, दो बाइकों पर स्टंट और हुड़दंग करते हुए रील बना रहे थे. इस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सख्त एक्शन लिया और सभी वाहनों के 77 हजार रुपये के चालान काटे हैं. हापुड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने साफ कर दिया है इस तरह की हरकत करने वालों को खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा. 

Advertisement

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और जांच के बाद पता चला कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवक मजीदपुरा इलाके के रहने वाले हैं. कार मालिक का 20,500 रुपये का चालान किया गया है. जबकि एक अन्य कार में सवार युवकों के स्टंट करने पर दिल्ली निवासी कार के मालिक पर 14500 रुपये का चालान किया गया है. सपनावत के रहने वाले बीजेपी नेता हिमांशु का बाइक से स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ. उसका 14 हजार रुपये का चालान किया गया है. 

बता दें कि एसपी हापुड़ अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद हापुड़ में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को पता चला कि कुछ युवकों हुड़दंग के वीडियो बनाए हैं. आरोपी हाथ छोड़कर किसी गाने की धुन पर स्टंट कर रहा था. इसके अलावा एक और बाइक का चालान किया गया है. इसी के साथ हापुड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा  ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोई भी ऐसा कान ना करें. जो ऐसा करेगा उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.  

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »