'अब्दुल' शब्द पर भड़के सपा सांसद, बोले- किसी समुदाय का मजाक मत उड़ाइए

रामपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने 'अब्दुल' शब्द के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय का मजाक उड़ाना गलत है और इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल न किया जाए. नदवी ने कहा कि देश में कोई 'अब्दुल' नाम का मुसलमान नहीं है और इस तरह के शब्दों से समुदाय की इज्जत को ठेस पहुंचती है.

Advertisement
नदवी ने 'अब्दुल' शब्द का इस्तेमाल न करने की सलाह दी. (Photo- ITGD) नदवी ने 'अब्दुल' शब्द का इस्तेमाल न करने की सलाह दी. (Photo- ITGD)

आमिर खान

  • रामपुर,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी एक प्रेस वार्ता के दौरान काफी नाराज हो गए. दरअसल एक सवाल के दौरान 'अब्दुल' शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर सपा सांसद भड़क गए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने सवाल किया कि "2027 का चुनाव नजदीक आ रहा है, हर पार्टी अब्दुल को याद करती है, अब अब्दुल कहां है? इस पर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी भड़क उठे.

Advertisement

उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय को इस तरह से 'अब्दुल' कहकर संबोधित करना बिल्कुल भी सही नहीं है. इस दौरान नदवी ने पत्रकारिता की भाषा के स्तर को लेकर भी सवाल उठाए.

'कम्युनिटी का मजाक उड़ा रहे हैं अब्दुल कहकर...'

सपा सांसद नदवी ने कहा, 'क्या मतलब, आप नाम लीजिए, अब्दुल-अब्दुल क्या होता है? आप किसी कम्युनिटी का मजाक उड़ा रहे हैं अब्दुल कहकर. आप अपने शब्दों को वापस लीजिए. अब्दुल कहकर मजाक मत उड़ाइए.

सांसद ने आगे कहा कि देश के मुसलमान सबसे इज्जतदार शहरी हैं, जिन्होंने देश की तरक्की और आजादी के लिए सैकड़ों साल तक कुर्बानियां दी हैं. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत सभी जगहों पर लोग हैं, लेकिन इस तरह 'अब्दुल' कहकर लोगों को बरगलाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि देश में कोई 'अब्दुल' नाम का मुसलमान नहीं है, इसलिए किसी भी समुदाय का मजाक न उड़ाया जाए.

Advertisement

पत्रकारिता के स्तर पर उठाए सवाल

जब पत्रकार ने उनसे ये कहा कि ये शब्द पहले उन्हीं की पार्टी के एक नेता शानू फसाहत ने दिया था, तो सांसद ने इस पर भी ऐतराज जताया. उन्होंने कहा, 'कौन शानू फसाहत? आप अपने स्तर से सवाल करिए, पत्रकारिता का एक लेवल होता है उस लेवल से सवाल करिए. हम यहां नेशनल मुद्दों के लिए बैठे हुए हैं, नेशनल मुद्दों के बारे में बताने के लिए आपको बुलाया है, आप उस पर बात करिए.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »