जूस में थूक मिलाकर बेचने वाला युवक गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने NSA लगाने की मांग

शामली में जूस में थूक मिलाकर बेचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, हिंदू संगठन के लोगों का कहना है ऐसे लोग दो-चार दिन बाद जेल से छूट कर आ जाते हैं. इसके बाद दोबारा ऐसी हरकतें करते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई करने का समय आ गया है. ऐसे लोगों पर रासुका लगनी चाहिए.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

शरद मलिक

  • शामली,
  • 23 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

उत्तर प्रदेश के शामली में जूस में थूक मिलाकर बेचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, हिंदुओं की आवाज उठाने वाले आश्रम के महंत स्वामी यसवीर महाराज ने भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की है और हिंदुओं से भी ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया है. यह मामला चर्चा का विषय बना है.

Advertisement

दरअसल, वायरल वीडियो शामली जनपद के शहर की बताई जा रही है. वीडियो में जूस बेचने वाला जूस में थूकता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, हिंदू संगठन के लोगों का कहना है ऐसे लोग दो-चार दिन बाद जेल से छूट कर आ जाते हैं.

ये भी पढ़ें- प्लास्टिक थैली में पेशाब कर ऐसे बेचता था फल, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पर रासुका लगाने की मांग

इसके बाद दोबारा ऐसी हरकतें करते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई करने का समय आ गया है. ऐसे लोगों पर रासुका (NSA) लगनी चाहिए. वहीं उन्होंने हिंदुओं से भी ऐसे लोगों का डटकर मुकाबला करने की मांग की है. हिंदू संगठन नेता विवेक प्रेमी का कहना है कि शामली नगर में आसिफ नामक व्यक्ति का जूस में थूक मिलकर ग्राहकों को देने का वीडियो सामने आया है. आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज देना पर्याप्त नहीं है. आवश्यकता है उस जड़ तक भी जाने की, जहां से यह विचार जन्म ले रहा है.

Advertisement

पुलिस ने कही ये बात

मामले में सीओ सीटी श्याम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था. हमने जूस में थूक मिलाने वाले आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है. उसे जल्द जेल भेजा जाएगा.

जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को पिलाता था दुकानदार

बताते चलें कि इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सामने आया था. यहां एक दुकानदार लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाता था. इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी जूस विक्रेता और उसके 15 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने उसके दुकान से पेशाब से भरा एक कंटेनर भी बरामद किया था.

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया था कि आरोपी की पहचान आमिर के रूप में हुई थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके जूस स्टॉल की तलाशी ली. वहां से पेशाब से भरा एक प्लास्टिक का केन भी बरामद हुआ. पुलिस ने उससे पेशाब से भरे कंटेनर के बारे में पूछताछ की थी, लेकिन वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »