'अमेठी में जो अपने दम पर चुनाव तक नहीं लड़ सकता, वो शहंशाह बनने चला...', राहुल पर स्मृति ईरानी का निशाना

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने अमेठी में सपा और कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी की हार तय है. वहीं राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, 'जो बिना किसी के सहारे अपने क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ पाते, वो अब देश की राजधानी में लगभग 14 राजनीतिक दलों को इकट्ठा कर रहे हैं.'

Advertisement
स्मृति ईरानी ने प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी को घेरा. (Photo- PTI/AFP) स्मृति ईरानी ने प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी को घेरा. (Photo- PTI/AFP)

आशीष श्रीवास्तव

  • अमेठी,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

BJP नेता स्मृति ईरानी अमेठी पहुंची हैं. उनकी मौजूदगी में आज समाजवादी पार्टी के तीन नेताओं- अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने बीजेपी जॉइन की. इसके बाद स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से बात करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में बात करते हुए स्मृति ईरानी ने सपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'सपने देखने का अधिकार सपा को है और ये सपने जनता ही चूर-चूर करेगी. मुझे इस बात का पूरा भरोसा है.'

Advertisement

इस दौरान बीजेपी नेत्री ने राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने दम पर अमेठी से चुनाव नहीं लड़ सकता, आज वो दिल्ली में 14 राजनीतिक दलों का आह्वान कर रहा है कि 'भाई मुझे देश का शहंशाह बनाओ.'

'बिना किसी के सहारे अपने क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ पाते'

स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी इस बात की गवाह है कि राहुल गांधी कभी भी दूसरे राजनीतिक दलों के सहारे के बिना खुद अमेठी से चुनाव नहीं लड़ पाए. जो बिना किसी के सहारे अपने क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ पाते, वो अब देश की राजधानी में लगभग 14 राजनीतिक दलों को इकट्ठा कर रहे हैं. वो न सिर्फ देश में भ्रामक स्थिति पैदा करना चाहते हैं, बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में खुद को पुनर्जीवित करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश गवाह है कि 1989 से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी लगातार 9 विधानसभा चुनाव हारी है. अब गांधी परिवार को इसका जवाब देना चाहिए कि 2014 तक तो नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक नहीं थे, तो 1989 से 2014 तक अपनी हार का ठीकरा वे किस पर फोड़ेंगे?

संविधान का हनन और अपमान करने का आरोप

स्मृति ईरान ने आगे कहा कि चुनाव आयोग हमारे लोकतंत्र के संरक्षण और उसे समृद्ध तथा सशक्त करने की व्यवस्था है. जिस संविधान की दुहाई कांग्रेस के नेता देते हैं, आज उसी संविधान का हनन और अपमान करने का दुस्साहस कर रहे हैं. भारत की जनता उनका ये राजनीतिक खेल अच्छे से समझती है, इसलिए न सिर्फ 2027 में उत्तर प्रदेश में, बल्कि 2029 में भी कांग्रेस की हार का इंतजार कर रही है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने सौरव और रांका की गिरफ्तारी पर उठाई आवाज, दिपके ने कहा- थैंक्यू

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज बुंदेलखंड, काशी और अवध क्षेत्र की त्रिमूर्ति और लोग पधारे हैं, जिन्होंने पहले ही साइकिल पंचर कर दी है. ये यूपी सरकार की टीम है, जिसने धरातल तक सब कुछ पहुंचाया है. जो लोग चुनाव आयोग के जरिए बंदूक चलाना चाहते हैं, बीजेपी का कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »