UP: सीतापुर में पत्रकार की हत्या का 33 दिन बाद खुलासा, मंदिर का पुजारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार, दो फरार

सीतापुर के महोली में 8 मार्च को पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 33 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है. हत्या में बाबा, उसका चेला और तीन अन्य शामिल थे. तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो शूटरों की तलाश जारी है.

Advertisement
पत्रकार की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार दो फरार पत्रकार की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार दो फरार

अरविंद मोहन मिश्रा

  • सीतापुर ,
  • 10 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 6:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का पुलिस ने 33 दिन बाद खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक इस हत्या की साजिश इलाके के एक बाबा और उसके चेले से जुड़ी ब्लैकमेलिंग के मामले में रची गई थी.

8 मार्च को सीतापुर की महोली तहसील के रहने वाले पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह एक दैनिक समाचार पत्र में संवाददाता थे. घटना के दिन दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया. इसके बाद वह बाइक से सीतापुर जिला मुख्यालय के लिए निकले.

Advertisement

ब्लैकमेलिंग के मामले में हुई थी पत्रकार की हत्या

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हेमपुर ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने उन्हें घेरकर चार गोलियां मार दीं. गंभीर हालत में राघवेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एसपी चक्रेश मिश्र के निर्देश पर मामले की जांच के लिए 12 टीमें लगाई गई थीं. एएसपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह और क्राइम ब्रांच के निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने करीब 34 दिन की मेहनत में एक हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर खंगाले और 125 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की. साथ ही 250 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखे गए.

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी और उसके दो परिचितों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, गोली चलाने वाले दोनों शूटर अभी फरार हैं. उनकी तलाश में क्राइम ब्रांच की तीन और एसटीएफ की सात टीमों को लगाया गया है, जो नोएडा के आसपास डेरा डाले हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »