शिवा हत्याकांड: जिस श्रद्धा को नेपाल में जाकर भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, वो पहुंची UP? लगाई सरेंडर अर्जी

लखनऊ के चर्चित व्यापारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद अदालत में सरेंडर अर्जी दाखिल की है. बताया जा रहा है कि उसने दो दिन पहले अर्जी दी थी और नेपाल से उत्तर प्रदेश लौटने के बाद अब आत्मसमर्पण की तैयारी में है.

Advertisement
श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की खबर थी और पुलिस वहां जाकर उसकी तलाश कर रही थी. (Photo: ITG) श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की खबर थी और पुलिस वहां जाकर उसकी तलाश कर रही थी. (Photo: ITG)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

लखनऊ के चर्चित व्यापारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद श्रद्धा दुबे ने लखनऊ की अदालत में सरेंडर अर्जी दाखिल की है. जानकारी के मुताबिक उसने दो दिन पहले ही यह अर्जी दी थी. बताया जा रहा है कि नेपाल छोड़कर उत्तर प्रदेश लौटने के बाद अब श्रद्धा दुबे सरेंडर करने की तैयारी में है.

Advertisement

इस मामले में श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी. नेपाल में उसके ठिकाने बदलने की जानकारी भी सामने आई थी. अब कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर है.

हालांकि, सरेंडर अर्जी दाखिल करने का मतलब यह नहीं है कि आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है. अब देखना होगा कि श्रद्धा दुबे कब अदालत में पेश होती है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है.

शिवा की मां ने मुख्यमंत्री योगी से लगाई न्याय की गुहार
शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और अन्य कथित आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच कराने की अपील की है.

Advertisement

रंजना शर्मा ने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की है. उन्होंने आशंका जताई कि जांच में लापरवाही या साक्ष्यों से छेड़छाड़ होने पर मामले की सच्चाई सामने आने में बाधा आ सकती है. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में समयबद्ध जांच कराने और किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है. 

इसके अलावा, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने और जांच की प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है. रंजना शर्मा का कहना है कि उनके बेटे की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »